बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Saif Ali Khan को किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी अदाकारी से सबको दीवाना किया हुआ है। सैफ अली खान ने अपनी जिंदगी में 2 शादियां की हुई हैं।
उनकी पहली शादी बॉलीवुड जानी-मानी अभिनेत्री अमृता सिंह से की थी और दूसरी शादी करीना कपूर से की है। इसके अलावा ही उनका एक विदेशी मॉडल के साथ भी अफेयर रहा था। बात दें कि Saif Ali Khan की यह एक्स गर्लफ्रेंड उनकी दोनों पत्नियों की ही तरह खूबसूरत हैं। आज हम आपको सैफ अली खान की उस गर्लफ्रेंड के बारे में बताएंगे।
बात दें कि Saif Ali Khan और करीना बॉलीवुड के हर इवेंट पर या कोई सेलिब्रटिज की पार्टी हो दोनों एक साथ ही नजर आते हैं। करीना कपूर खान अब पटौदी खानदान की बहू बन गई हैं। करीना से पहले सैफ ने पहली शादी अमृता सिंह से की थी और उनके साथ उनकेदो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं।
सैफ की एक्स गर्लफ्रेंड थीं बेहद खूबसूरत
खैर अब तो हम सैफ की एक्स गर्लफ्रेंउ रोजा कैटालानो के बारे में बताने जा रहे हैं। वह ज्यादा लोग नहीं जानते होंगे कि करीना कपूर से पहले सैफ की एक विदेशी प्रेमिका भी रही है। विदेशी प्रेमिका रोजा ही है जिसका सैफ के साथ अफेयर चला था।
Saif Ali Khan और रोजा की मुलाकात केन्या में एक शो के दौरान हुई थी। उसके बाद रोजा काम के सिलेसिले में भारत आ गई। लेकिन जब रोजा को सैफ की शादी केबारे में पता लगा था तो वह चौंक गईं थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोजा कैटलानो एक स्विस मॉडल हैं जिनका जन्म इटली में हुआ है।
रोजा ने इस वजह से तोड़ा था सैफ से रिश्ता
रोजा ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि Saif Ali Khan से उनसे कई मुलाकातों के बाद भी शादी के बारे में नहीं बताया था। इसी बीच रोजा को लेकर अमृता और सैफ में अनबन भी शुरू हो गई थी। उसके बाद अमृता और सैफ ने तलाक ले लिया था।
लेकिन रोजा ने भी सैफ से रिश्ता तोड़ दिया था। उसके बाद Saif Ali Khan ने कई सालों बाद करीना कपूर से शादी कर ली थी। सैफ ने साल 1991 में अमृता सिंह से शादी की थी और 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया। बता दें कि तलाक के बाद भी सैफ पहली पत्नी अमृता सिंह से हुए बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान से मिलते रहते हैं।