सुपरस्टार सलमान खान अपने काम के साथ-साथ अपनी फैमिली संग टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं। सलमान जब भी फ्री होते हैं तब वो अपनी फैमिली के साथ ही रहते हैं। यही नहीं इस दौरान सलमान अपने घर के बच्चों के साथ जमकर मस्ती करते दिख जाते हैं। इस दौरान उनके बहन अर्पिता के बेटे आहिल के साथ सलमान के कई वीडियोज इंटरनेट पर खूब छाए रहते हैं।
हाल ही में दबंग खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बंदरों को भांजी आयत के साथ केले और चिप्स खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सलमान ने इस वीडियो को कुछ देर पहले ही शेयर किया, जो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।
इस वीडियो को सलमान खान ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। सलमान ने इस स्पेशल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- “Monkeyyyyyyyyyy”। वैसे इस वीडियो में देखा जा सकता है पहले तो सलमान बंदरों को केले और अन्य चीजें खिलाते दिख रहे हैं। इसके अलावा वो उसने बातें भी करते दिख रहे हैं। इसके बाद वह आयत को गोद में लेकर उससे बंदरों को केले खिलवाते हैं। आयत बंदरों को देख खुश होकर तालियां बजाती दिख रही है।
वहीं सलमान खान खुद भी भांजी को इतना खुश देखकर मुस्कुराने लगते हैं। खास बात अब मामू और भांजी के इस बेहद क्यूट वीडियो को देख फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं। बता दें, महज एक घंटे के अंदर सलमान की इस क्यूट वीडियो पर करोड़ों व्यूज आ चुके हैं।
काम की बात करें तो भाईजान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ की रिलीज की तैयारी में जुटे हुए हैं। फिल्म में सलमान साथ उनके जीजा आयुष शर्मा और महिमा मकवाना भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म 26 नवंबर को बिग स्क्रीन पर रिलीज होगी।