साउथ सुपरहिट फिल्म
पुष्पा द राइज के डायलॉग और गाने आज भी लोगों के दिलों-दिमाग पर छाए हुए हैं। साउथ
एक्टर अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मदांना स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से
काफी प्यार मिला था। वहीं फिल्म के गाने सामी-सामी तो सोशल मीडिया से लेकर
इंस्टाग्राम रील्स में काफी धूम मचाई थी।
बॉलीवुड सेलेब्स तक उस गाने पर थिरकते नजर
आए थे वहीं इस बार सलमान खान पर भी सामी-सामी का असर देखने को मिला है। सोशल
मीडिया पर सलमान खान और पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना का एक वीडियो काफी तेजी से
वायरल हो रहा है जिसमें दोनों सामी-सामी पर हुक स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, बीती रात बॉलीवुड
के कई सेलेब्स एक अवॉर्ड शो में शिरकत करने पहुंचे थें। इस इवेंट में सलमान खान और
नेशनल क्रश कहे जाने वाली रश्मिका मंदाना भी पहुंचे थे। इवेंट से सलमान और रश्मिका
की फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हो रहे है जिनमें दोनों मस्ती करते दिख रहे हैं।
इतना ही दोनों ने इवेंट में स्टेज पर साथ डांस भी किया।
सलमान और रश्मिका का
एक वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान पुष्पा के गाने सामी-सामी पर रश्मिका के साथ थिरकते
दिख रहे हैं। ये वीडियो बॉलीवुड के सुल्तान और श्रीवल्ली दोनों के फैंस को बहुत
पसंद आ रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में
श्रीवल्ली यानि रश्मिका के हाथ में अवॉर्ड पकड़े नजर आ रही हैं।
बता दें कि फिल्म
पुष्पा द राइज के बाद से रश्मिका मंदाना की पॉपुलैरिटी पूरे देश में बढ़ गई है। रश्मिका
की एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले बेताब रहते है। फैन फॉलोइंग तो देखते हुए रश्मिका
के हाथ कई सारे बॉलीवुड प्रोजेक्ट भी लग चुके हैं। अदाकारा जल्द ही अपना बॉलीवुड
डेब्यू भी करने वाली हैं।
वर्क फ्रंट की बात
करें तो रश्मिका मंदाना जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुड बॉय में नजर आने
वाली है। यह फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा
रश्मिका के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है जिसमें रणबीर कपूर के साथ एनिमल,
सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिशन मजनू और साउथ फिल्म पुष्पा द रुल शामिल है।