कोरोना की दूसरी लहर कम होने के बाद सिनेमाघरों में एक के बाद एक ताबड़तोड़ फिल्में रिलीज हो रही हैं। आने वाले कुछ महीनों में भी कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होंगी। इन्हीं में से एक फिल्म राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर है। फिल्म 7 जनवरी 2022 को रिलीज होगी और इससे पहले मेकर्स फिल्म के प्रमोशन इवेंट में लगे हुए हैं। एक दिन पहले ही मुंबई में आरआरआर के लिए एक ग्रैंड इवेंट रखा गया जिसमें कई नामी हस्तियों ने भाग लिया।
सलमान खान की एक फिल्म जो लोगों के दिलों में जगह बनाने में सबसे अधिक कामयाब हुई वो ‘बजरंगी भाईजान’ थी। इस फिल्म में उनके भोले-भाले अंदाज ने लोगों का मन मोह लिया था। इस फिल्म में सलमान खान की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई थी। और अब सलमान खान ने बजरंगी भाईजान के सीक्वल को बनाने की पुष्टि कर दी है।
सलमान खान ने 2021 जाते-जाते अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। सलमान ने रविवार को अपनी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल की घोषणा की है। ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल की कहानी मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली के पिता के वी विजयेंद्र प्रसाद लिख चुके हैं। रविवार को एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘आरआरआर’ को सपोर्ट करने के लिए सलमान खान एक इवेंट में पहुंचे थे। इस इवेंट में ही उन्होंने ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल की घोषणा की।
‘आरआरआर’ की इस इवेंट में सलमान खान, करण जौहर, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, रामचरण और ‘आरआरआर’ फिल्म के निर्देशक एस. एस. राजामौली मौजूद थे। इवेंट में सलमान खान ने कहा कि एस.एस राजामौली के पिता के वी विजयेंद्र प्रसाद ने उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार ‘बजरंगी भाईजान’ लिखी थी और वो इस फिल्म के सीक्वल की कहानी भी लिख चुके हैं। सलमान खान के ये कहते ही करण जौहर ने सलमान खान से पूछा क्या इसे ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल की अनाउसमेंट मानी जाए।