बॉलीवुड दबंग सलमान खान 27 दिसंबर 2021 को अपना 56 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान खान के बर्थडे की पार्टी देर रात उनके पनवेल फार्महाउस पर आयोजित हुई। ऐसे में भाईजान के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए उनके खास दोस्त वेन्यू पर इकट्ठे हुए थे।
बता दें, सलमान खान की बहन अर्पिता की बेटी आयत का भी जन्मदिन 27 दिसंबर को होता है। इस दौरान सलमान खान अपनी भांजी आयत के साथ केक काटा। सलमान आयत को गोद में लिए दिख रहे हैं। सुपरस्टार के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
वालुशा और यूलिया भी आये नजर
गौरतलब है, सलमान खान के बर्थडे पर हर साल बड़ा जश्न होता है। ऐसे में इस साल भी सलमान ने अपने पनवेल फार्महाउस पर अपने करीबियों के साथ केक काटा। सलमान और आयत की बर्थडे पार्टी से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं एक वीडियो में सलमान आयत को गोद में लेकर केक काटते दिख रहे हैं। भीड़ में वालूशा डिसूजा और सलमान के पीछे यूलिया वंतूर भी हंसते नजर आ रही हैं।
वहीं इन दोनों एक्ट्रेस के अलावा सलमान के बर्थडे पर उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी पहुंची थी। वहीं इंडस्ट्री के करीबी लोग भी जश्न में शामिल हुए।
मालूम हो सलमान खान के बर्थडे से पहले उन्हें एक सांप ने काट लिया था। यह खबर बाहर आते ही उनके फैंस परेशान हो गए। इस घटना के बाद उन्हें 6 घंटे तक अस्पताल में रहना पड़ा था। सलमान ने मीडिया से बातचीत से इस बारे में भी बताया और कहा कि सांप काटने के बाद स्माइल देना जरा मुश्किल होता है।