बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बड़े अभिनेता बनकर उभरे है और बॉक्स ऑफिस पर भी रणवीर की फिल्मों की कामयाबी का परचम खूब लहरा रहा है। फैंस के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी रणवीर की तारीफ करते नहीं थक रही है।
अब तक की कामयाबी ने भले ही रणवीर सिंह को सुपरस्टार माना हो पर अब बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी रणवीर सिंह को सुपरस्टार का तमगा दिया है। 10 साल से भी कम के फिल्म करियर में ये उपलब्धि हासिल करना रणवीर के लिए काफी सम्मान की बात है।
एक के बाद एक रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर बाजीराव, पद्मावत और फिर सिम्बा, गली ब्वॉय जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी है जिसके आगे बड़े सितारों की फ़िल्में नहीं टिक पायी। बीते दिनों सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की वो भी रणवीर की अदाकारी के फैन हो गए है।
सलमान खान से फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कुछ सवाल किये गए जिसके जवाब में उन्होंने कहा की , वो अपनी फिल्मों में उसी को मौका देते है जिसके पास टैलेंट है और कुछ कर दिखने का दम है। हर कोई आमिर खान , शाहरुख़ , अक्षय या रणवीर सिंह नहीं हो सकता पर कोशिश तो कर सकता है।
सलमान के इस बयान से साबित होता है कि रणवीर सिंह ने अब बड़े सुपरस्टार्स के बीच अपनी पैठ बना ली है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर की की आखिरी रिलीज़ फिल्म गली ब्वॉय ने बॉक्स ऑफिस सफलता हासिल करते हुए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।
बॉलीवुड में अपने 9 साल के करियर में रणवीर सिंह ने कई अलग अलग तरह के किरदार किये है और लगातार मेहनत और चुनौती के लिए तैयार रहने की काबिलियत ने उन्हें आज ये मुकाम दिलाया है।
साल 2010 में फिल्म ‘बैंड बाजा बरात’ से बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह ने गोलियों की रासलीला रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ‘सिंबा’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है जिसमे उनका अभिनय शानदार रहा है।