बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और आये दिन उनका कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। बहुत कम लोग जानते है की सलमान खान चित्रकारी के भी बेहद शौक़ीन है।

अभिनेता सलमान खान जो अक्सर चित्रकारी करते हैं, उन्होंने हाल ही में बनाए अपने एक स्केच को साल 2000 में आई अपनी फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ को समर्पित किया है।
.jpg)
सलमान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह स्केचिंग करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अब तक करीब 2.2 मिलियन व्यूज मिल चुके है।
.jpg)
इस वीडियो के कैप्शन में सलमान ने लिखा, “स्केचिंग करने के दौरान, ‘हर दिल..’ का एक गाना बज रहा था और इस संवाद को मेरे दोस्त साजिद नाडियाडवाला के पोते ने उस वक्त लिखा था। मुझे लगा था कि यह सम्पूर्ण है लेकिन..।”
उन्होंने एक सफेद कागज पर चारकोल से एक चेहरा बनाया और एक दूसरे पेपर पर इस फिल्म का एक संवाद लिखा। यह डायलॉग है, “इतना करो कि कभी कम न पड़े, पर साला कम पड़ ही जाता।”
.jpg)
इससे पहले सलमान खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकाहै जिसमे वो एक बन्दर को पहले बोतल से पानी पिलाने की कोशिश करते नजर आरहे है पर बन्दर नहीं मानता फिर वो उसे गिलास से पानी पिलाते है और बन्दर तब सलमान के हाथ से पानी पी लेता है।
आपको बता दें सलमान खान इन दिनों दबंग फ़्रेंचाइज़ की तीसरी कड़ी की शूटिंग में व्यस्त है और जिम में काफी मेहनत कर रहे है। इस फिल्म के लिए सलमान खान खुद को और फिट कर रहे है और करीब 7 किलो वजह कम कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App



