भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन शोएब मलिक को
दोनों मुल्कों में पावर कपल के तौर पर देखा जाता है। दोनों के प्यार और उनकी जोड़ी
की मिसाल दी जाती है। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम इज़हान मिर्जा मलिक है।
सोशल मीडिया पर ये कपल अपनी फैमली फोटोज अपने चाहने वालों के साथ साझा करते रहते
हैं। इसी बीच अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों की शादी खतरे में है।
सानिया और शोएब की खुशहाल जिंदगी में परेशानी की अफवाहों ने सभी को हैरान कर
दिया है। इंटरनेट पर फैल रही अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि सानिया और शोएब जल्द ही अलग हो जाएंगे। अफवाहों
के अनुसार, वे वर्तमान में अलग रह रहे हैं और सिर्फ अपने
बच्चे इज़हान की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। मगर सानिया और शोएब के अलग होने के पीछे
की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
हालांकि कुछ पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों में ऐसा कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी
क्रिकेटर शोएब ने अपने एक टीवी शो में सानिया को धोखा दिया। जिसकी वो शूटिंग कर
रहे थे। वैसे इस तरह की अफवाहों को हवा टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की लेटेस्ट
पोस्ट से मिली है जिसमें उन्होंने अपने बुरे वक्त का जिक्र अपने कैप्शन में किया
है।
सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपनी फोटोज फैंस के
साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में सानिया ने बेटे इजहान संग क्यूट फोटो शेयर की
है जिसमें इजहान उनकी नाक पर किस करते दिख रहे हैं। इस प्यारी सी फोटो को शेयर करते
हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘वो पल जो मुझे
सबसे मुश्किल दिनों से निकालते हैं।’
बता दें कि हाल ही में सानिया और शोएब ने मिलकर अपने बेटे इजहान का चौथा
बर्थडे साथ सेलिब्रेट किया था। इजहान के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें क्रिकेटर
ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें वो और सानिया बेटे का हाथ पकड़े केक
काटते दिखाई दे रहे थे। हालांकि इन तस्वीरों को सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट
पर साझा नहीं किया था। इसके बाद से ही दोनों के रिश्तों को लेकर अटकलें लगाई जा
रही हैं। वैसे अलग होने की अफवाहों पर दोनों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया
है।