आने वाले समय में कई बॉलीवुड स्टार किड्स बड़े पर्दे पर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। इनमें संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर भी शामिल हैं। शनाया को करण जौहर लॉन्च कर रहे हैं और उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। किसी भी पिता के लिए अपने बच्चों का करियर शुरू होते देखना एक भावुक पल होता है। ऐसे में संजय कपूर ने भी बेटी के लिए एक भावुक नोट लिखा और उन्हें कुछ सलाह भी दी।
संजय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर छह तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी पत्नी, बेटी और बेटा नजर आ रहा है। संजय कपूर ने इसके साथ कैप्शन लिखा, ‘नई शुरुआत, आप पर गर्व है, मेहनत करो, फोकस करो, ये तो बस शुरुआत है, आसमान लिमिट है।’ उनकी इस पोस्ट पर अमृता अरोड़ा, फराह खान, वर्धा खान, करण बूलानी, भावना पांडे सहित तमाम सिलेब्स ने कॉमेंट किया है।
22 मार्च को करण ने सोशल मीडिया के जरिए शनाया की बॉलीवुड यात्रा शुरू होने की जानकारी दी थी। करण ने टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी शुरू की है, जिसे शनाया कपूर ने भी ज्वाइन किया है। इनका नाम डीसीए है। करण ने शनाया के फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करके लिखा था- डीसीए स्क्वॉड में स्वागत है शनाया। इस जुलाई धर्मा मूवीज के साथ शुरू हो रहा तुम्हारा पहली फिल्म का सफर यादगार और रोमांचक होने वाला है।
बताते चलें कि शनाया कपूर भले फिल्मी पर्दे पर नजर न आई हो लेकिन वह बॉलिवुड इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत कर चुकी हैं। शनाया कपूर ने अपनी कजिन जान्हवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ में बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम की जिम्मेदारी संभाली थी।