भगवान से ढेरों प्रार्थनाओं के बाद मिली है करीना जैसी माँ : सारा अली खान

Summary :

सारा अली खान इससे पहले कह चुकी हैं कि फिल्म कभी खुशी कभी गम की पू की भूमिका निभाने वाली करीना की बहुत बड़ी प्रशंसक रही थी।

सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म सिम्बा की कामयाबी का जश्न मना रही है। सारा अली सिर्फ दो फिल्म पुरानी है पर उन्होंने न सिर्फ एक्टिंग से बल्कि अपने बेबाक अंदाज से करोड़ों फैंस के दिलों में जगह भी बना ली है।

करीना कपूर और सारा अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह की पुत्री सारा अली खान ने पिछले साल केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सारा ने फिल्म सिंबा में काम किया। इस बीच सारा अली खान को करीना कपूर खान का खूब प्यार मिला है जिसके बारे में उन्होंने बताया है।

करीना कपूर और सारा अली खान

सारा अली खान ने कहा कि जब उनके जीवन में करीना कपूर का आगमन हुआ तब उन्हें पहचानने वाले कई लोगों ने इस बात की ओर इशारा किया कि यह सारा अली खान की भगवान से ढेरों प्रार्थनाओं के कारण हुआ है।

करीना कपूर और सारा अली खान

सारा अली खान से जब पूछा गया कि उन्हें कैसा लगता है कि करीना कपूर उनकी सौतेली मां है। सारा अली खान ने कहा कि एक बार फिर से कहिए। इसके बाद हंसते हुए सारा अली खान ने कहा,‘‘लोग कहते हैं कि मेरी बचपन से यही इच्छा रखती थी और मैं भगवान से प्रार्थना किया करती थी जिसके चलते ऐसा हुआ है।

करीना कपूर और सारा अली खान

लोग कहते हैं कि मैं करीना कपूर खान की बहुत बड़ी दीवानी थी।’’ सारा अली खान इससे पहले कह चुकी हैं कि फिल्म कभी खुशी कभी गम की पू की भूमिका निभाने वाली करीना की बहुत बड़ी प्रशंसक रही थी।

करीना कपूर और सारा अली खान

करीना से भी जब पुछा गया था की सारा से उनके कैसे रिश्ते है तो उन्होंने भी यही कहा था की सारा ब्यूटी विद ब्रेन का शानदार कॉम्बिनेशन है और वो आने वाले समय में टॉप एक्ट्रेस बनेंगी।

करीना कपूर और सारा अली खान

सारा ने अपनी पहली दो फिल्मों से ये तो साबित कर दिया है की उन्हे जबरदस्त क्षमता है और आने वाले समय में वो शीर्ष एक्ट्रेस में जानी जाएंगी। आपको बता दें सारा की फिल्म सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

फिल्म ‘83’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे पंजाबी सिंगर एमी विर्क और साथ होंगे रणवीर सिंह

Desk Team