साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत की शादी हाल ही में अभिनेता और उद्योगपति विशागन वनांगामुडी के साथ संपन्न हुई थी और शादी के बाद ये कपल इन दिनों हनीमून मनाने आइसलैंड गया हुआ है। बीते दिनों सौंदर्या ने अपने हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिनकी वजह से वो काफी ट्रोल हो रही है।
चेन्नई के लीला पैलेस होटल में हुई सौंदर्या रजनीकांत की शादी की तस्वीरें और विडियो इतने वायरल नहीं हुए थे जितने ज्यादा कमेंट्स उनकी हनीमून की तस्वीरों पर आ रहे है।
आपको बता दें सौंदर्या रजनीकांत की यह दूसरी शादी है। इससे पहले साल 2010 में सौंदर्या ने बिजनेसमैन अश्विनी रामकुमार से शादी की थी। ये शादी करीब 7 साल चली और साल 2017 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। इस शादी से दोनों का एक बीटा है जिसका नाम वेद है।
बताया जाता है की दोनों के बीच मतभेद इतने बढ़ गए थे की तलाक लेना पड़ा। इसके बाद सौंदर्या की नजदीकियां विशागन वनांगामुडी के साथ बढ़ी और इसी माह 11 फरवरी को दोनों ने शादी कर ली। इस शादी में करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे।
सोशल मीडिया यूजर्स सौंदर्या की हनीमून तस्वीरों पर बेहद भद्दे और चीप कमैंट्स कर रहे है। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें दूसरी शादी के लिए काफी ट्रोल कर रहे है और एक यूजर ने तो यहाँ तक लिख दिया की उन्हें अलग अलग इंसान के साथ हनीमून पर जाने का शौक है।
सौंदर्या ने अपने हनीमून की तस्वीरें 15 फारवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी जिसमे उन्होंने कैप्शन दिया था #Iceland #Honeymoon #Freezing #LovingIt #LivingLife #GodsAreWithUs ##MissingVed.
आपको बता दें सौंदर्या रजनीकांत ने बतौर ग्राफिक डिज़ाइनर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी जिसके बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अभिनेत्री डेब्यू किया था पर उनका फ़िल्मी सफर ख़ास कामयाब नहीं हो पाया।
देखिये सौंदर्या की तस्वीर पर लोगों के कॉमेंट्स :
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.


Download Android App
Download iOS App
















