फेमस कोरियोग्राफर, गणेश आचार्य बॉलीवुड के इतिहास के सबसे बड़े कोरियोग्राफर में से एक हैं। उन्होंने 21 साल की उम्र से ही कोरियोग्राफी शुरू कर दी थी। जहां अपनी पहली फिल्म, अनाम में उन्होंने अपना पहला डांस कोरियोग्राफ किया था। वही भाग मिल्खा भाग, के गाने ‘हवन कुंड’ में अपने अद्भुत काम के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाज़ा गया था। इसके साथ ही उन्होंने बॉडीगार्ड, सिंघम, एबीसीडी, बाजीराव मस्तानी, अग्निपथ जैसी फिल्मों में अपने काम से अपनी काबिलियत को साबित किया हैं…वही अपने शानदार प्रोफ़ेशनल करियर के अलावा, गणेश आचार्य डेज़ी शाह के साथ अपने कथित तौर पर अफेयर के लिए भी प्रसिद्ध थे।
गणेश आचार्य ने किया था डेज़ी को लॉन्च
दरसअल 24 जनवरी, 2014 को डेज़ी की पहली फिल्म, जय हो, सलमान खान के साथ रिलीज़ हुई थी, वही मीडिया रिपोर्टें की माने तो डेज़ी शाह को गणेश आचार्य ने ही डांस सिखाया था। जिसके बाद डेजी शाह को उनसे प्यार हो गया था। वही जब ये खबर मीडिया में आई की डेजी और गणेश दोनों रिलेशनशिप में हैं तब ये खबर आग की तरह फैल गयी। क्यों की गणेश पहले से ही शादीशुदा हैं और वो एक बेटी के पिता भी हैं…
पहले से एक बच्चे के पिता हैं गणेश आचार्य
वही ऐसी खबरें भी आ रही थी की गणेश आचार्य और डेज़ी शाह ने पहले एक डांस ग्रुप में एक साथ काम किया था। जिसके बाद से ही दोनों को एक दूसरे के लिए फीलिंग्स आने लगी थी । वही डेज़ी गणेश के डांस ग्रुप में बेस्ट डांसर्स की लिस्ट में से एक थी। और बाद में उनकी हेल्पिंग कोरियोग्राफर भी बन गईं, जिसके बाद से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। वही रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका ये अफेयर भी समय के साथ काफी गंभीर होता गया। और लोगों के नजरो में भी आने लगा। वही उनकी अफेयर की खबरों पर गणेश की पत्नी ने डेज़ी पर ये आरोप भी लगाए थे की डेज़ी ने उनके पति से कार और घर भी ख़रीदा था।
वही जब डेज़ी शाह और गणेश से उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो गणेश ने इस बात से साफ़ इंकार कर दिया था। साथ ही उन्होंने कहा की डेज़ी बस मेरी सहयोगी डांसर हैं.. और मेरा उनसे कोई रिश्ता नहीं हैं… वही डेज़ी को कार और घर गिफ्ट करने वाले बात को भी गणेश ने सिरे से खारिज कर दिया था…