इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज हो रही है। वहीं सेलेब्स के लिए बुधवार को इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। ऐसे में रेड कारपेट पर दीपिका पादुकोण के गॉर्जियस लुक ने सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। वैसे दीपिका की खूबसूरत की जितनी तारीफ की जाए वो कम है।
दीपिका की लुक पर फिदा हुई अनुष्का
वैसे दीपिका पादुकोण के इस रेड कारपेट लुक के न केवल फैंस बल्कि सेलेब्स भी कायल दिखें। दीपिका ने अपने इस बेहद खूसबूरत लुक की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की हैं। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- #ThisIs83। दीपिका का ये पोस्ट तुरंत वायरल होने लगा।
वहीं दीपिका की ये तस्वीरें सामने आते ही फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। इस दौरान अनुष्का शर्मा ने दीपिका पादुकोण के लुक को स्टनिंग बताया। श्वेता बच्चन नंदा ने हार्ट आई इमोजी बनाया। सोनाक्षी सिन्हा बोलीं- You are divine। रणवीर सिंह ने उफ्फ लिखा। अदिति राव हैदरी ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए।
फिल्म की स्क्रीनिंग में दीपिका पादुकोण के लुक की बात करें तो इस दौरान एक्ट्रेस ने स्ट्रैपलेस गाउन पहना था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को क्लासी नेकपीस, रिंग के साथ टीमअप किया। एक्ट्रेस का मेकअप सटल था। वहीं उनका विंग आईलाइनर और शॉर्ट वेवी हेयर्स ने उनके लुक में चार चांद लगाए।
फिल्म 83 में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस का कैमियो रोल है। खास बात कम स्क्रीन स्पेस में भी दीपिका अपनी छाप छोड़ने में सफल रही। वैसे इस स्टार कपल ने अपनी अपकमिंग फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन किया है। वहीं फैंस का लंबा इंतजार खत्म होते हुए फिल्म अब एक दिन बाद पर्दे पर दस्तक देगी।