17 अक्टूबर के दिन देशभर में करवाचौथ का त्योहार हर साल की तरह इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। इसी कड़ी में भला हमारे बॉलीवुड स्टार्स कहां पीछे रहने वालों में से है क्योंकि करवाचौथ का त्योहार उन्होंने भी धूम-धाम से सेलिब्रेट किया है। कई सारी ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने पति की दीर्घ आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। वहीं ये एक्ट्रेसेस सज-धज के चांद का दीदार करती हुई भी नजर आई।
अब इन एक्ट्रेसेस की करवाचौथ वाली कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हर स्टार अलग अंदाज में बेहद खूबसूरत नजर आया है। वैसे बॉलीवुड के पतियों ने भी अपनी पत्नियों का साथ देते हुए उनके इस दिन को अपने-अपने तरीके से खास बनाया। इनमें से किसी-किसी ने अपनी पत्नी के लिए व्रत भी रखा। तो आइए एक झलक देखें आखिर किस तरह बॉलीवुड स्टार्स ने मनाया अपना करवाचौथ।
1.शिल्पा शेट्टी
इस बार शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के घर करवाचौथ मनाया है। इस दौरान शिल्पा लाल साड़ी पहन नजर आई। जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने पति राजकुंद्रा के साथ अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
2.नुसरत जहां
एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद नुसरत जहां का यह पहला करवाचौथ था। उन्होंने अपने पति निखिल जैन के साथ करवाचौथ मनाया। इस कपल ने एक-दूसरे के लिए व्रत रखा था।
3.बिपाशा बासु
अभिनेत्री बिपाशा बासु ने भी अपने पति करण सिंह ग्रोवर की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। इस बार बिपाशा लाल साड़ी में नहीं बल्कि सफेद रंग का सूट पहनकर बेहद सिंपल लुक में नजर आई।
4.प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस साल पहला करवाचौथ था। उन्होंने व्रत किया या नहीं इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन प्रियंका ने करवाचौथ विश करते हुए अपनी यह तस्वीर जरूर शेयर करी है।
5.रवीना टंडन
अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी करवाचौथ का व्रत रखा। उन्होंने अपने पति अनिल ठडानी के साथ इंस्टाग्राम पर यह तस्वीरेें शेयर की हैं।
बॉलीवुड की कई और ऐसी हास्तिायां जिन्होंने अपने इस खास दिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ये उनमें से कुछ…
1.
2.
3.
4.
5.
6.