बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा और एक्टर पंकज त्रिपाठी फिल्मों की दुनिया में एक ऐसा नाम है जिसे ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी-जाने वाले पंकज त्रिपाठी ने लगभग हर किसी को अपना मुरीद बनाया है। पंकज बिहार में गोपालगंज के एक छोटे से गांव में रहते थे,जिसकी बाद वो वहां से निकलकर मायानगरी मुंबई में अपना सिक्का आजमाने जा पुहंचे और आज के समय में उनके पास ऐश-ओ-आराम की सभी चीजें मौजूद हैं। इतना ही नहीं एक्टर ने अब तो मुंबई में उन्होंने अपना आशियाना भी खरीदा है। तो चलिए आपको दिखाते हैं पंकज के घर के अंदर की कुछ शानदार तस्वीरें…
साल 2019 में पंकज त्रिपाठी ने मुंबई के मड आयलैंड में अपना रहने के लिए घर खरीदा था।
पंकज ने अपने आशियाना की कुछ पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थीं।
बता दें कि पंकज त्रिपाठी कभी एक कमरे के मकान में परिवार संग रहा करते थे।
दरअसल एक्टर का परिवार आर्थिक तौर पर बहुत कमजोर हुआ करता था,मगर उन्होंने अपनी मजबूरी को अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया।
एनएसडी से एक्टिंग का कोर्स करने के बाद पंकज को मुंबई में भी काफी सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा,क्योंकि जब न उनके पास रहने के लिए जगह थी और ना कमाने का कोई जरिया था।
पंकज के स्ट्रगल के दिनों में उनकी पत्नी मृदुला ने उनका हर पल साथ निभाया है तब एक्टर की पत्नी नौकरी किया करती थीं।
तब मृदुला की सैलरी के पैसों से घर भी चलता था और उसी में से पंकज भी अपने खर्चे के लिए पैसे लेते थे ।