बॉलीवुड जगत में इस समय पूरा सन्नाटा पसरा हुआ है क्योंकि 24 घंटे के अंदर भारतीय सिनेमा के दो बड़े सितारों का दुनिया को अलविदा कह दिया है,जिससे सिने जगत को बड़ा धक्का पहुंचा है। बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर का पिछले दो साल जानलेवा बीमारी ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से जूझ रहे थे और न्यूयार्क में उनका इलाज चल रहा था जिसके बाद वह दिल्ली आये और उनकी तबीयत में काफी हद तक सुधार था,लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोबारा तबीयत बिगड़ जानें की वजह से आज सुबह मुंबई के के एच.एन रिलायंस अस्पताल में एक्टर ने अंतिम सांस ली।
यहां देखें एक्टर ऋषि कपूर की कुछ पुरानी तस्वीरें...
ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की थी, इस तस्वीर में लता मंगेशकर नजर आ रही थीं और उनकी गोद में एक छोटा बच्चा था। खास बात वो छोटा बच्चा कोई और नहीं बल्कि खुद ऋषि कूपर ही थे।
ऋषि कपूर ने राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से करियर की शुरुआत की थी जिसके बाद एक्टर को अपने डेब्यू रोल के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड जगत में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी जैसे बॉबी, लैला मजनू, रफू चक्कर, सरगम, कर्ज़, प्रेम रोग, नगीना, हनीमून, चांदनी, हीना और बोल राधा बोल आदि। तस्वीर में माधुरी दीक्षित और डेविड धवन के साथ एक्टर ऋषि कपूर।
सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर अमजद खान के बेटे शादाब खान के साथ।
फ़िल्म हीना के सह-कलाकार अश्विनी भावे और ज़ेबा बख्तियार के साथ एक्टर ऋषि कपूर।
इस तस्वीर में दिवंगत ऋषि कपूर भारत के पूर्व क्रिकेटर टाइगर पटौदी के साथ।
गणेश चतुर्थी का पर्व मनाते हुए एक्टर।
बॉलीवुड अभिनेता फ़िल्म हम दोनो में नाना पाटेकर के साथ।
एक कार्यक्रम में पत्नी नीतू कपूर संग ऋषि कपूर ।
ऋषि कपूर एक पार्टी में रणधीर कपूर ,गोविंदा और अन्य मेहमानों के साथ ।
तस्वीर में बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर दिलीप कुमार के साथ ऋषि कपूर।
बेटे रणबीर कपूर के साथ ऋषि कपूर ।
इस तस्वीरें में ऋषि कपूर मशहूर सिंगर अनुमलिक, बॉलीवुड कोरियोग्राफ सरोज खान और बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ।
ऋषि कपूर पत्नी नीतू सिंह बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर के साथ फुर्सत के पलों में ।
इस फैमिली तस्वीर में भारत साहनी ऋषि कपूर के दामाद, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, पत्नी नीतू कपूर, बेटा रणबीर कपूर, नातिन समारा साहनी, और उनकी मां कृष्णा कपूर एक साथ फ्रेम में।