बॉलीवुड के गाने तो सब को ही अच्छे लगते हैं। बॉलीवुड में हर तरह के गाने आपको मिल जाएंगे। किसी भी वैस्टीवल के गाने आपको बॉलीवुड में मिल जाएंगे। होली से लेकर दीवाली तक और लहोड़ी से लेकर बेसाखी तक हर त्योहर के गाने बॉलीवुड में होते हैं। बॉलीवुड सितारों को भी भारतीय त्योहार बहुत पंसद है तभी तो वह अपनी फिल्मों में उन सब त्योहारों के गानों को खास जगह देते हैं।
बॉलीवुड के ऐसे कई गाने हैं जो आज भी फेमस हैं और लोग उन्हें सुनते भी हैं। आज हम ऐसी ही कुछ गानों की बात करेंगे जो कि 2017 के सुपरहीट गाने हैं।
चलिए जानते हैं कौन से हैं 2017 के सुपरहीट गाने-
1. बद्रीनाथ की दुल्हनिया टाइटल ट्रैक
फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का ये टाइटल ट्रैक वरुण धवन और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है। इस गाने को देव नेगी मोनाली ठाकुर और नेहा कक्कड़ ने गया है। और इस गाने में रैप इक्का ने गया है। 2017 के इस सबसे ज्यादा पॉपुलर गाने को अब तक इंटरनेट पर 244 मिलियन यानी कि 24 करोड़ 40 लाख बार सुना जा चुका है।
2. फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया से तम्मा तम्मा
बद्रीनाथ की दुल्हनिया फ़िल्म का ही ये गाना तम्मा तम्मा 2017 का दूसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला गाना है। ये गाना 90 के दशक के तम्मा तम्मा का रीमेक है। इस गाने को वरुण धवन और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है। इस फेमस गाने को अब तक इंटरनेट पर लगभग 166 मिलियन यानी कि 16 करोड़ 60 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
3. फ़िल्म रईस से ज़ालिमा
2017 के शुरुआत में रिलिज़ हुई फ़िल्म रईस का बहुत फेमस गाना ज़ालिमा इस साल का तीसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला गाना है। इस रोमांटिक गाने को शाहरुख खान और माहिरा खान पर फिल्माया गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह और हर्षदीप कौर ने गाया है। इस गाने को अब तक इंटरनेट पर लगभग 128 मिलियन यानी कि 12 करोड़ 80 लाख बार देखा जा चुका है।
4. फ़िल्म हाफ गर्लफ्रैंड से बारिश
चेतन भगत की नॉवेल पर बनी फ़िल्म हाफ गर्लफ्रैंड का गाना बारिश 2017 का चौथा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला गाना है। इस गाने को श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर पर फिल्माया गया है। इस गाने को अश्क दीप और सशा तृप्ति ने गया है। इस गाने को तनिष्का बेगची ने कंपोज़ किया है। इंटरनेट पर इस गाने को अबतक 104 मिलियन यानी कि 10 करोड़ 40 लाख लोगों ने देखा है।
5.फ़िल्म बद्रीनाथ दुल्हनिया से हमसफर
फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का ये गाना इंटरनेट पर 2017 का पांचवां सबसे ज्यादा देखे जाने वाला गाना है। इस गाने को आलिया भट्ट और वरुण धवन पर फिल्माया गया है। इस गाने को अखिल सचदेव और मनशील गुजराल ने गया है। हमसफर गाने को अखिल सचदेव ने ही लिखा और कंपोज़ किया है। इस गाने को इंटरनेट पर 86 मिलियन यानी कि लगभग 8 करोड़ 60 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।