टीवी दुनिया के जाने- माने एक्टर शाहीर शेख पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के पिता शाहनवाज शेख का इंतकाल हो गया है। बता दे, हाल ही में शाहनवाज शेख कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। संक्रमण तेज बढ़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शाहीर शेख के पिता को वैंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन अब शाहनवाज शेख जिंदगी की जंग हार गए हैं। शाहीर शेख के पिता के इंतकाल की जानकारी टीवी एक्टर अली गोनी ने दी है। अली गोनी ने सोशल मीडिया के जरिए शाहीर शेख के पिता के इंतकाल के लिए शोक जताया है।
अली गोनी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन, अल्लाह अंकल की रूह को शांति दे। भाई शाहीर शेख मजबूत रहो।' सोशल मीडिया पर अली गोनी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। शाहीर शेख के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर शोक जता रहे हैं। साथ ही एक्टर के पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आपको बता दे, इससे पहले शाहीर शेख ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। साथ ही यह भी बताया है कि उनके पिता की हालत काफी नाजुक है और वह वैंटिलेटर पर हैं।
Inna Lillahi wa inna ilayhi raji'un 🙏🏼 May Allah rest uncle’s soul in peace bhai @Shaheer_S stay strong bhai ❤️
— Aly Goni (@AlyGoni) January 19, 2022
शाहीर शेख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पिता की एक तस्वीर शेयर की थी। शाहीर शेख ने अपने इस ट्वीट में लिखा था, 'दोस्तों मेरे पिता वैंटिलेटर पर हैं। वह कोविड से जंग लड़ रहे हैं। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें ताकि वो ठीक हो जाएं।' शाहीर शेख के इस ट्वीट पर फैंस और कई टीवी सितारों ने उनके पिता के जल्द ठीक होने की कामना की थी। लेकिन किसे पता था कि ऐसा कुछ हो जायेगा।My dad is on a ventilator, suffering from a severe covid infection… pls keep him in your prayers ..🙏🏻🙏🏻🙏🏻 pic.twitter.com/z83Y6tigMs
— Shaheer Sheikh (@Shaheer_S) January 18, 2022
आपको बता दें कि कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लाखों लोग इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री और इससे जुड़े सितारों पर भी कोरोना का कहर बरपा हुआ है। अब तक कई सितारे और उनके करीबी इस महामारी की चपेट में आ गए हैं। शाहीर शेख के पिता के अलावा बाकि टीवी सितारों ने खुद के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी थी।