शानदार अभिनय कौशल और उनकी प्रतिष्ठित और सुपरहिट फिल्मों के अलावा, उन्होंने अपने तीन दशक लंबे करियर में SRK को सबसे बेशकीमती संपत्ति, अपने घर ‘मन्नत’ के लिए भी जाना जाता है। शाहरुख खान से जुड़ी छोटी सी छोटी खबर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगती है। वही इस बार भी बॉलीवुड के किंग खान ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। वही अब आप सोच रहे होंगे कि क्या ये खबर आईपीएल से संबंधित है, क्योंकि शनिवार को ही शाहरुख की टीम केकेआर अपना मैच हार गई। तो हम बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है, बल्कि उनके सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने के पीछे उनका अपना कुछ पर्सनल रीजन हैं।
सुपरस्टार का बंगला ‘मन्नत’ हुआ ट्रेंड
दरअसल, हाल ही में सुपरस्टार शाह रुख खान के घर मन्नत के बाहर लगी नेम प्लेट चेंज की गयी हैं। और इस नई नेम प्लेट की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मन्नत जमकर ट्रेंड करने लगा। वही शाहरुख के फैंस अब नेम प्लेट की फोटो शेयर कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। जहां एक फैन ने मन्नत की नेम प्लेट की चार अलग-अलग तस्वीरें शेयर की और लिखा, इस तरह बदला मन्नत। दरसअल शाहरुख़ के फैन मन्नत की वो चारो नाम प्लेट की फोटो पोस्ट की हैं जो अब तक बदली जा चुकी हैं।
बेशकीमती हैं शाहरुख़ का ‘मन्नत’
दरसअल शाहरुख़ का ये बंगला मुंबई की सबसे फेमस जगहों में से एक मुंबई के बांद्रा में समुद्र के किनारे स्थित है। वही इसकी कीमत लगभग 200 करोड़ बताई जाती है। और बंगले की ख़ूबसूरती अपने आप में लाजवाब हैं। तीन दशक लंबे करियर में SRK को सबसे बेशकीमती संपत्ति, अपने घर ‘मन्नत’ के लिए भी जाना जाता है। ये एक छह मंजिला घर है। इस जगह का नाम ‘विला वियना’ से बदलकर ‘जन्नत’ कर दिया गया और अंत में इसे ‘मन्नत’ नाम दिया गया. क्योंकि इसने SRK की सभी इच्छाओं को पूरा किया। SRK ने एक बार कहा था कि ये घर कभी नहीं तोड़ा जाएगा, वे सब कुछ बेच देंगे, लेकिन ‘मन्नत’ को नहीं। इससे आप समझ सकते हैं कि ये घर शाहरुख खान और उनके परिवार के कितने करीब है. इस घर को उनकी पत्नी गौरी ने डिजाइन किया है।
ये हैं सुपरस्टार की वर्क फ्रंट की लिस्ट
वही किंग खान की वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2023 की शुरुआत में ही शाह रुख की पठान रिलीज होगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। वहीं हाल ही में शाह रुख ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ अपनी नई फिल्म डंकी की घोषणा की थी। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।