बिग बॉस फेम शहनाज
गिल के चाहने वाले उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस
जल्द ही सलमान खान की आगामी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से अपना फिल्मी सफर शुरु करने
वाली हैं। शहनाज इस समय फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है लेकिन फिर भी वह सोशल
मीडिया पर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।
इसी बीच चर्चा है कि
शहनाज गिल को दूसरी फिल्म भी मिल गई है और दूसरी फिल्म में वह संजय दत्त के साथ
स्क्रीन स्पेस शेयर कर सकती हैं। रविवार को शहनाज गिल और संजय दत्त को महबूब स्टूडियो के बाहर एक साथ स्पॉट किया गया।
तभी से इन खबरों ने जोर पकड़ लिया है इसी के साथ एक्ट्रेस का एक वीडियो भी सामने
आया है जिसमें वह खुद फैंस को एक गुड न्यूज सुनाती दिख रही हैं।
शहनाज गिल ने कहा
एक पैपराजी अकाउंट से शहनाज का एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें शहनाज गुलाबी
रंग की खूबसूरत सी शॉर्ट ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है
कि शहनाज के आते ही पैपराजी उनपर फूल बरसाने लगते हैं। ये देखते ही शहनाज काफी खुश
हो जाती हैं। और कहती हैं- मैं चली अमेरिका संजू बाबा के साथ।
वीडियो पर फैंस का रिएक्शन
शहनाज के इस बात को सुनने के बाद हर किसी को यही लग रहा है कि सलमान खान के
बाद शहनाज संजय दत्त के साथ फिल्म करती दिखने वाली हैं। शहनाज की वीडियो पर फैंस
खूब अपने रिएक्शन दे रहे है। कोई शहनाज की तारीफ कर रहा है तो कोई उनकी ड्रेस की।
तो कोई उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ही उत्साहित नजर आ रहा है।
शहनाज गिल और सलमान खान
सलमान खान और शहनाज गिल का रिश्ता किसी से भी छुपा नहीं है। बिग बॉस 13 से ही
सुपरस्टार शहनाज को काफी पसंद करते है और उनकी मासूमियत की कई बार तारीफ भी कर
चुके हैं। और अब तो उन्होंने एक्ट्रेस के करियर का भी बीड़ा उठा लिया है। इसलिए
सलमान अपनी फिल्म से शहनाज का बॉलीवुड डेब्यू करा रहे है।
शहनाज का रोल होगा अहम
कभी ईद कभी दिवाली में शहनाज सिंगर और एक्टर जस्सी गिल के साथ नजर आने वाली
हैं। उनका रोल फिल्म में बहुत अहम बताया जा रहा है। फरहाद सामजी के डायरेक्शन में
बनने वाली इस फिल्म में पूजा हेगड़े, राघव जूयाल, मालविका शर्मा नजर आने वाली हैं। वहीं साउथ सुपरस्टार राम चरण फिल्म में
कैमियो करते दिखने वाले हैं।