देशभर में गणेशोत्सव की जोरों-शोरों से धूम है। गणेश चतुर्थी के मौके पर कई सारे बॉलीवुड स्टार्स अपने घर गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया। लेकिन मंगलवार को मुंबई के डेढ़ दिन के गणपति का विसर्जन बड़ी धूम-धाम से किया गया है और ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी शिल्पा शेट्टी ने अपने घर लाए गणपति बप्पा की विदाई की है। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी के साथ उनका पूरा परिवार एक साथ नजर आया।
हर साल की तरह इस साल भी शिल्पा शेट्टी ने ईको फ्रेंडली गणेशा की स्थापना करी और डेढ़ दिन के गणपति का विसर्जन कर दिया। इस मौके पर शिल्पा ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ अनिल कपूर स्टाइल में डांस किया।
गणपति विसर्जन के कुछ वीडियो आए सामने…
वैसे तो शिल्पा हर साल अपने घर गणपति बप्पा की स्थापना करती हैं। लेकिन इस बार खास यह रहा कि गणेशोत्सव पर उनका पूरा परिवार साथ था।
शिल्पा के साथ उनकी बहन शमिता शेट्टी भी दिखाई दी। शिल्पा ने इस मौके पर पिंक कलर का डिजाइनर सूट पहन रखा था। इसके साथ ही उन्होंने नथ और हैवी ज्वैलरी भी कैरी की हुई थी।
वहीं उनके पति राज कुंद्रा की बात की जाए तो उन्होंने लाइट पिंक कलर का कुर्ता पहना हुआ था। शिल्पा के बेटे ने भी सफेद रंग का कुर्ता और जींस पहन बहुत क्यूट लग रहे थे। शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा ने गणपति को विसर्जित करते हुए खूब डांस किया।
मुंबई में मंगलवार से ही झमाझम बारिश हो रही है। लेकिन बारिश के बावजूद भी शिल्पा खूब थिरकती हुई नजर आई।
बता दें कि शिल्पा इस पर्व पर बड़ी धूमधाम से गणपति बप्पा की मूर्ति घर में स्थापित करती हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना कर गणेश जी को विसर्जित भी करती हैं।
2 सितम्बर को गणेश चतुर्थी के साथ शुरू हुआ गणपति का त्योहार अगले 10 दिनों तक चलेगा। इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स अपनी मान्यता के मुताबिक बप्पा का विसर्जन करते रहेंगे। कोई डेढ़ दिन,5 दिन,7 दिन और 11 वें और आखिरी विसर्जन अनंत चतुर्दशी पर किया जाएगा।