कार्तिक आर्यन ने को-स्टार अनन्या पांडे पर किया केक अटैक, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Summary :

कार्तिक आर्यन और फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की स्टारकास्ट ने शूटिंग शेड्यूल खत्म होने का सेलिब्रेशन किया। इस जश्न की तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अभिनेता कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोविंग लिस्ट उनकी हर फिल्म के बाद और भी लम्बी होती जा रही है और सिल्वर स्क्रीन के साथ – साथ  सोशल मीडिया पर भी कार्तिक का जलवा खूब सर चढ़ कर बोल रहा है। 
हाल ही में कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ के लखनऊ में शूटिंग का शेड्यूल शनिवार को पूरा हो गया है, जिसके बाद फिल्म की स्टारकास्ट मुंबई वापस आ गई है। 
लेकिन वापस आने से पहले कार्तिक आर्यन और फिल्म की स्टारकास्ट ने शूटिंग शेड्यूल खत्म होने का सेलिब्रेशन किया। इस जश्न की तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू लखनऊ शेड्यूल के पूरा होने का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। 
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियोस शेयर किये है जिसमे वो फिल्म में अपनी को-स्टार अनन्या पांडे और पूरी कास्ट के साथ केक काटते है।  इसके बाद सभी एक दूसरे को केक खिलाते है और चेहरे पर भी लगाते दिखाई दे रहे है। 

कार्तिक आर्यन ने मौके का फायदा उठाते हुए अनन्या पांडे का पूरा चेहरा केक से भर दिया और फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज के पीछे भागते हुए जबरदस्ती केक लगाया। वीडियो में कार्तिक आर्यन का चेहरा भी केक में पुता हुआ नजर आ रहा है। 

नवाबों के शहर में शूटिंग के दौरान कार्तिक ने कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें वह लखनऊ के स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा लेते दिखाई दे रहे। 
निर्देशक मुदस्सर अजीज की रोमांटिक-कॉमेडीफिल्म ‘पति पत्नी और वो’, जो साल 1978 में आई बी.आर चोपड़ा की रीमेक है, इसमें मुख्य महिला किरदारों में भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे हैं। 

Ujjwal Jain