बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का नाम उन एक्ट्रेसेस में शुमार है जो अपनी फैन फॉलोइंग के दम पर इंडस्ट्री पर राज करती हैं। अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती के चलते श्रद्धा हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। फिलहाल वो अपनी अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में बिजी हैं। काफी टाइम बाद अदाकारा इस फिल्म से बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही हैं।
ये बात तो सभी मानते है कि श्रद्धा कपूर के चाहने वालों की कमी नहीं है, ना सिर्फ लड़के बल्कि लड़किया भी उनकी दीवानी हैं। श्रद्धा अपनी फिल्म का जोरो-शोरों से प्रमोशन कर रही हैं मगर इसी बीच सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो स्टेज पर खड़े हुए शर्माती नजर आ रही हैं। तो चलिए बताते हैं आखिर क्या है उनके शर्माने की वजह?
श्रद्धा कपूर हाल ही में फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को प्रमोट करने अहमदाबाद पहुंची थी। जहां एक्ट्रेस के एक झलक पाने के लिए लाखों की भीड़ आई थी और उनके देखते ही फैंस ने एक नारा लगाना शुरु कर दिया। उस नारे को सुनते ही एक्ट्रेस शर्माने और खिलखिला कर मुस्कुराने लगती हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।
दरअसल, सामने आए वीडियो में श्रद्धा पिंक कलर के टॉप और ब्लू जींस पहने हाथ में माइक लिए स्टेज पर खड़ी दिख रही हैं। तभी वो कुछ लड़कियों के ग्रुप की तरफ इशारा करके कहती हैं कि इनके हाथ में माइक दीजिए। मुझे सुनना है जिसके बाद वो लड़किया एक्ट्रेस सामने जोर से नारा लगाते है, ’10 रुपए की पेप्सी श्रद्धा कपूर सेक्सी।’
उसके बाद सभी फैंस एक साथ इस नारे को दोहराने लगते है जिसे देखकर और सुनकर श्रद्धा भी खुद को ब्लश करने से रोक नहीं पाती है। अपने फैंस से मिल रहे इस प्यार को पाकर एक्ट्रेस भी काफी खुश हो जाती हैं और जोर-जोर से हंसने लगती हैं। श्रद्धा कपूर का ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और वो इस पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।
वायरल वीडियो पर एक फैन ने कॉमेंट कर लिखा, “बात तो सही है।” दूसरे फैन ने कहा,”वाह क्या एकदम नई लाइन बनाई है।” तो वहीं कुछ फैंस का कहना है कि ये लाइन काफी पुरानी है। एक अन्य फैन ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए लिखा, “श्रद्धा कपूर सबसे ज्यादा क्यूट है।” इस तरह बाकि फैंस ने भी एक्ट्रेस की वीडियो पर प्यार लुटाया है।
बता दें कि प्यार का पंचनामा और सोनू की टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों के डायरेक्टर लव रंजन ने ही तू झूठी मैं मक्कार का निर्देशन किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। पहली बार श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं और उनकी जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक है।