हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का भले ही फिल्म जगत से कोई नाता नहीं है। मगर उसके बावजूद नव्या अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले काफी टाइम से नव्या और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी डेटिंग अफवाहों को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। कहा जा रहा है दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों का रिलेशनशिप आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं हुआ है।
इसी बीच नव्या और सिद्धांत का एक स्पॉटेड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों व्हाइट कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर दोनों के अफेयर की खबरों को हवा दे दी है। दरअसल, 4 जून को नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया।
बताया जा रहा है कि दोनों गोवा से मुंबई साथ आए हैं। नव्या तीन दिन के लिए गोवा गई थीं। इस दौरान नव्या व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप और ब्लैक पैंट पहने दिखाई दे रही हैं। वहीं, सिद्धांत ढीले सफेद रंग की टी-शर्ट और जॉगर्स पैंट में कूल लग रहे थे। एयरपोर्ट से दोनों की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आई है उसमें दोनों बातें करने में मशगूल नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में नव्या और सिद्धांत दोनों हंसते हुए बातें करते हुए एयरपोर्ट से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस दौरान एक्टर ने अपने फेस पर मास्क लगा रखा है और दोनों का ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर नव्या और सिद्धांत के वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर फैंस जमकर इस जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “एक साथ बहुत अच्छे और आकर्षक लग रहे हैं।” दूसरे यूजर ने कॉमेंट में कहा, “साथ में दोनों बहुत क्यूट दिख रहे हैं।” एक अन्य यूजर ने तो सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘गहराइयां’ से जोड़ते हुए लिखा, “जीवन में गहराइयां आ रही हैं।” तो एक शख्स ने लिखा, “क्या हाथ मारा है चतुर्वेदी ने।” तो एक ने कहा, “सच सामने आ ही गया।”
वैसे डेटिंग की रूमर्स के बीच नव्या और सिद्धांत को कई बार साथ देखा गया है। दोनों को एक बार बांद्रा के कैफे के बाहर साथ देखा गया था। उस दौरान नव्या अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आ रही थीं। उसके बाद दोनों को एक पार्टी में भी साथ देखा गया था। सिद्धांत मुंबई में नव्या की मां श्वेता बच्चन की बर्थडे पार्टी में भी पहुंचे थे। इसके बाद एक बार फिर से दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया है।