श्रद्धा कपूर के भाई और शक्ति कपूर के बेटे एक्टर सिद्धांत कपूर ड्रग्स केस मे नाम आने के बाद से सुर्खियों मे बने हुए है। जितनी लाइमलाइट उन्हें अपने पूरे करियर के दौरान नहीं मिली, उससे कही ज़्यादा पॉपुलैरिटी उन्हें इस केस के दौरान मिल गयी। आपको बता दे,13 जून को रेव पार्टी करने के चलते छापे मारी में गिरफ्तार हुए एक्ट्रेस सिद्धांत कपूर को 24 घंटो के अंदर ही जमानत मिल गई है।
रविवार की रात बैंगलुरू के एक होटल में गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारा था। जहां रेव पार्टी में करीब 5 लोगों को ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मेडिकल टेस्ट में भी सिद्धांत के ड्रग्स लेने की पुष्टि हुई थी। वही अब सिद्धांत समेत चार लोगों को बेल पर रिहा कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धांत और बाकी चार लोगों को बेल पर रिहा किया गया है, लेकिन जब भी बुलाया जाएगा, उन्हें पुलिस के सामने पेश होना होगा। रिपोर्ट के अनुसार गुप्त सूचना मिलने पर रविवार रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर के एन एमजी रोड के एक होटल में छापा मारा था। जहां एक पार्टी का आयोजन किया गया। ड्रग्स करने वाले लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे और सिद्धांत का नमूना एक था जो पॉजिटिव निकला।
पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने होटल में ड्रग्स लिए थे या बाहर ड्रग्स लेने के बाद पार्टी में आए थे। हालांकि होटल को नोटिस दिया गया है। बेंगलुरु शहर की पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ जंग की घोषणा की है और यह इसका हिस्सा था।
बता दे, कल इस पूरे मामले पर शक्ति कपूर का रिएक्शन भी सामने आया था। एक्टर अपने बेटे की खबर सुन चौंक गए थे। उन्होंने कहा था कि उनकी बेटे को हिरासत मे लिया गया है, उसकी गिरफ़्तारी नहीं हुई। लेकिन अब सिद्धांत की ड्रग्स लेने की खबर पर मुहर लग चुकी है।