टीवी के सबसे फिट कहे जाने वाले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिद्धार्थ शुक्ला की बहुत फैन फॉलोइंग हैं। इन दिनों वो अपने करियर के पीक पर थे। सिद्धार्थ सिर्फ टीवी का ही जाना- माना चेहरा नहीं थे बल्कि उन्होंने करण जौहर की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में भी अहम किरदार निभाया था। शुक्ला ने बिग बॉस में भी सभी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दी थी और सीजन 13 का खिताब अपने नाम किया था। सिद्धार्थ के यूं चले जाने की खबर से उनके फैंस सदमे में हैं।
इंडस्ट्री में काम करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला का नाम कई बड़ी एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा है, आइए जानते हैं कौन हैं वो एक्ट्रेस जिनके साथ जुड़ा था अभिनेता का नाम। खबरों की मानें तो बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड थीं। दोनों की जोड़ी को हर कोई पसंद करता था। सिद्धार्थ के जाने की खबर ने शहनाज को हिलाकर रख दिया है। वो सदमे में है। इसके अलावा भी एक्टर का नाम और कई हसीनाओ के साथ जुड़ा है।
तनीषा मुखर्जी
मालूम हो कि सिद्धार्थ शुक्ला ने अभिनेत्री काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी के साथ खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में काम किया है। ऐसे में कई खबरों में इसके बाद दोनों को कई कॉफी डेट पर साथ देखा गया था। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर आधिकारिक रूप से बात नहीं की। बाद में दोनों के रिश्ते का खत्म हो गया।
आकांक्षा पुरी
तनीषा मुखर्जी के बाद सिद्धार्थ शुक्ला का नाम मधुर भंडाकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल की एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ जुड़ा। उस समय आकांक्षा पुरी के सोशल मीडिया पोस्ट से दोनों के रिश्ते की खबर को हवा मिला। सिद्धार्थ और आकांक्षा को फिल्मी पार्टियों में भी साथ देखा जाता था। लेकिन अपने रिश्ते के बारे में इस जोड़ी ने कभी किसी से खुलकर बात नहीं की।
दृष्टि धामी
सिद्धार्थ का नाम डांस रियालिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के दौरान दृष्टि धामी के साथ जुड़ा। हालांकि, बाद में दृष्टि धामी की शादी हो गई। लेकिन जब दोनों का ब्रेकअप हुआ था तो दृष्टि धामी ने नीरज खेमका से शादी कर ली।
रश्मि देसाई
सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई का ‘बिग बॉस’ में जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला। बता दें कि ‘बिग बॉस’ में आने से पहले सिद्धार्थ और रश्मि एक साथ सीरियल ‘दिल से दिल तक’ में आए थे। इस शो में इन दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इस शो में ही दोनों के अफेयर और बाद में लड़ाई की खबरें आने लगी थीं।
शेफाली जरिवाला
इसके अलावा बिग बॉस का हिस्सा रहीं शेफाली जरिवाला संग भी सिद्धार्थ शुक्ला के अफेयर की चर्चा रही थी। बिग बॉस के दौरान शेफाली ने इस बात का खुलासा भी किया था कि एक दूसरे संग डेट बंद करने के बाद भी हमलोग आपस में मिलते रहते थे और अच्छी रिलेशनशिप शेयर करते थे।