सिद्धार्थ शुक्ला के बिग बॉस 13 विनर बनने पर कुछ सेलिब्रिटीज का फूटा गुस्सा, कुछ ने मनाया जश्न

Summary :

बीती रात ‘बिग बॉस’ का 13वां सीजन अपने फिनाले पर पहुंचा और सिद्धार्थ शुक्ला के रूप में इस टीवी रियलिटी शो को नया विनर मिला। सिद्धार्थ की जीत के बाद जहां एक तरफ उनके फैंस में ख़ुशी की लहर वहीं बहुत से लोग ऐसे भी है जिन्हे इस जीत से खास ख़ुशी नहीं हुई।

बीती रात ‘बिग बॉस’ का 13वां सीजन अपने फिनाले पर पहुंचा और सिद्धार्थ शुक्ला के रूप में इस टीवी रियलिटी शो को नया विनर मिला। सिद्धार्थ की जीत के बाद जहां एक तरफ उनके फैंस में ख़ुशी की लहर वहीं बहुत से लोग ऐसे भी है जिन्हे इस जीत से खास ख़ुशी नहीं हुई। सेलिब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के विनर बनने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।   
बता दें, जीत के प्रबल दावेदार आसिम रियाज़ फर्स्ट रनरअप रहे और सिद्धार्थ के विनर बनते ही सोशल मीडिया पर आसिम के फैंस ने घमासान मचा दिया।  कुछ फैंस ने शो को फिक्स्ड और बायस्ड भी बताया है। आये देखते है सेलिब्रिटीज ने फिनाले और सिद्धार्थ की जीत पर कैसा रिएक्शन दिया। 
पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने ट्वीट करके कहा –  ‘ये कितना ज्यादा उम्मीद के मुताबिक रहा है। आसिम और सिद्धार्थ टॉप दो में पहुंचे और पारस में पैसे लेकर अपनी दावेदारी छोड़ दी। सिद्धार्थ ने ये शो जरूर जीता पर वो विनर बनने के लिए  डिजर्विंग कंटेस्टेंट नहीं था। 
एक्ट्रेस गौहर खान ने शुरुआत से ही बिग बॉस सीजन 13 पर अपने रिएक्शन दिए है और सिद्धार्थ की जीत से वो भी खुश नहीं है। गौहर ने अपने ट्वीट में लिखा – आसिम को विजेता बनना चाहिए था क्योंकि एक विनर बनने के सभी गुण उनमे थे और शो  में उनकी जर्नी का वीडियो इस बात का सबूत है। 

 
टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया और सिद्धार्थ को सपोर्ट करते हुए उन्होंने ख़ुशी जाहिर की है। बतौर मेहमान शो में जाने वाली काम्या ने ट्वीट में लिखा ‘जीत गए जीत गए…मुबारक हो हम सबको और हमारे विजेता को।’ 
वहीं टॉप 3 में पहुंचने के बाद शो से बाहर हुई शहनाज़ गिल के पिता ने भी शो के विनर को लेकर सवाल खड़े किये है और उनका कहना है कि सिद्धार्थ को जिताने के लिए शहनाज़ को पहले बाहर किया गया और आसिम को टॉप 2 में पहुंचाया गया। 

Ujjwal Jain