बॉलीवुड की चांदनी यानि श्रीदेवी का आज अंतिम संस्कार होगा। श्रीदेवी आज हमेशा के लिए पंचतत्व में विलीन हो जाएंगी। श्रीदेवी की मौत पर उनके फैन्स उन्हें अलग अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आपको बता दें कि श्रीदेवी को उनके पैतृक गांव में भी श्रद्धांजलि दी गई है।
श्रीदेवी का जन्म तमिलनाडु के शहर शिवकासी में 13 अगस्त 1963 में हुआ था उन्हें उस गांव के स्कूल के बच्चों ने भी श्रद्धांजलि दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि श्रीदेवी को जिस स्कूल के बच्चों ने श्रद्धांजलि दी है वह स्कूल उनके ही परिवार वालों द्वारा संचालित है।
श्रीदेवी के पिता तमिल थे तो उनकी मां तेलुगू थीं। श्रीदेवी के पिता का नाम अय्यपन और मां का नाम राजेश्वरी था। श्रीदेवी के पिता पेशे से वकील थे। श्रीदेवी की एक बहन हैं और दो सौतेले भाई हैं।
यह तो आप सब ही जानते हैं कि श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां भी हैं।
जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। श्रीदेवी ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत बतौर बाल कलाकार के तौर पर की थी। फिर तो श्रीदेवी ने भारत की पहली महिला सुपरस्टार का सफर तय किया था।
श्रीदेवी ने बॉलीवुड में साल 1978 में फिल्म सोलहवां सावन से डेब्यू किया था। लेकिन श्रीदेवी को फिल्म हिम्मतवाला के बाद सुर्खियां में आई थीं। श्रीदेवी की सदमा, नागिन, निगाहें, मिस्टर इंडिया, चालबाज, लम्हे, खुदा गावाह और जुदाई फिल्में हैं। श्रीदेवी का पांच फिल्मफेयर अवार्ड से भी नावाजा जा चुका है।
आपको बता दें भांजे मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने श्रीदेवी पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई गई थी। शादी खत्म होने के बाद पूरा परिवार दुबई से मुंबई लौट आया था लेकिन श्रीदेवी दुबई में ही रुक गईं थी।
बताया जा रहा है कि शादी खत्म होने का बाद भी श्रीदेवी दुबई में थी क्योंकि वो वहां एक पेंटिंग की प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाली थी जहां उनकी बनाई गई पेंटिंग्स की भी निलामी होने वाली थी।
लेकिन इससे पहले ही 24 फरवरी की रात उनका बाथटब में गिरकर डूबने के कारण निधन हो गया। उस वक्त बोनी कपूर श्रीदेवी के साथ रूम में ही मौजूद थे। बोनी कपूर श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए वापस दुबई पहुंचे थे।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ