BREAKING NEWS

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी राज्य कर्नाटक में रविवार को कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा◾कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्धरमैया और शिवकुमार के नाम शामिल◾MP : कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में शाह ने कांग्रेस की खिंचाई की◾अरुणाचल पहुंचे जी20 प्रतिनिधि, रविवार को जा सकते हैं तवांग◾राजनीति में उन लोगों की आवाज बनने के लिए आया हूं जो अपनी आवाज नहीं उठा सकते : वरुण गांधी◾TMC ने प्रवक्ताओं की नयी सूची जारी की◾सावरकर पर संग्राम: राहुल गांधी की टिप्पणी पर CM शिंदे का कटाक्ष, बोले- कांग्रेस नेता खुद को क्या समझते हैं?◾‘कर्नाटक में डबल इंजन सरकार की वापसी तय’... दावणगेरे में बोले प्रधानमंत्री मोदी◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾राहुल और तेजस्वी के समर्थन में उतरे ललन सिंह, BJP पर भड़के; बोले- देश में इमरजेंसी जैसे हालात◾PM Modi ने कहा - 'भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा'◾Jammu Kashmir: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान, केंद्रशासित प्रदेश में अगले साल से चलेगी वंदे भारत ट्रेन◾राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस से दूर क्यों है नीतीश कुमार ◾दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, संदीप बड़वासनिया गैंग के तीन सदस्य उत्तम नगर से गिरफ्तार◾महाराष्ट्र : BJP ने OBC का 'अपमान' करने के लिए राहुल गांधी का किया विरोध प्रदर्शन◾Tornado in Punjab: पंजाब के फाजिल्का में बवंडर से 12 लोग घायल, 30 घर क्षतिग्रस्त◾ राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री रविशंकर,कहा राहुल पर मानहानि के 60 मामले चल रहे हैं◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾

सलीम खान के घर की बहू बनने जा रही है सोनाक्षी सिन्हा, इस शख्स से करेंगी शादी?

बॉलीवुड की दबंग गर्ल  सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों  के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। दबंग गर्ल ने पर्दे पर कई हिट फिल्मों  मैं काम किया है, और लोगो के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई  हैं। अब इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा को लेकर खबरे सामने आ रही है की जल्द  ही दबंग गर्ल शादी करने वाली हैं।

यूं तो सोनाक्षी सिन्हा की शादी या रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई खास खबरें नहीं आई हैं लेकिन अब कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी जल्द ही सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा से शादी रचाने जा रही है। 

आपको बता दे 34 साल की सोनाक्षी का नाम काफी समय से बंटी सचदेवा से जोड़ा जा रहा है। 2017 में खबर आई थी कि शत्रुघ्न सिन्हा के घर जल्द ही शहनाई बजेगी। बेटी सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सचदेवा जल्द ही सगाई कर लेंगे, लेकिन अभी तक न तो सगाई की खबरे सामने नहीं आई हैं।

आपको बता दें कि बंटी सचदेवा का सलमान खान के साथ खास कलेक्शन है। दरअसल, बंटी सलमान के भाई सोहेल खान के साले है। सोहेल की पत्नी सीमा खान के सगे भाई है बंटी सचदेवा। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा के घरवालों को तो बंटी सचदेवा काफी पसंद हैं और वो इस इंतजार में हैं कि कब बेटी  दुल्हनियां बनेंगी। 

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और बंटीको कई पार्टियों में साथ देखा जा चुका है। सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बंटी सेल्फमेड मैन हैं और वो अभी अपने बैचलरहुड को एन्जॉय करना चाहते हैं। इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पहले सीरियस रिलेशनसिप के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उस समय मैं 21 या 22 साल का रही होंगी जब मैं पहले सीरियस रिलेशनशिप में आई थी।'

उन्होंने कहा, 'मेरा ये रिलेशनशिप तकरीबन पांच साल से ज्यादा समय तक चला था।' जहां तक उनके बंटी सचदेवा से शादी की बात है तो दबंग और 'राउडी राठौर' जैसी बेहतरीन फिल्मों से नाम कमाने वाली सोनाक्षी जल्द ही इंडस्ट्री के भाईजान की रिश्तेदार बन सकती हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान खान परिवार या सिन्हा परिवार की तरफ से नहीं आया है।