सोनाक्षी सिन्हा के एक पोस्ट ने हाल ही में तहलका मचा दिया था। उनकी कुछ फोटोज पोस्ट करते ही खबरों का बाजार गर्म हो गया। इस तस्वीर में जिस चीज़ ने सबका ध्यान खींचा वो थी एक्ट्रेस की बड़ी- सी डायमंड रिंग और वो लड़का जिसका चेहरा सोनाक्षी ने नहीं दिखाया। बस फिर क्या था सोनाक्षी की सगाई की खबरे उड़ने लगी। वैसे लोगो ने यू ही बाते नहीं बनाई बल्कि खुद सोनाक्षी ने उस ओर इशारा किया था। सोनाक्षी ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा था ‘मेरे लिए बड़ा दिन है। मेरा एक बड़ा सपना पूरा हो रहा है।’
एक्ट्रेस का पोस्ट देख सबको यकीन हो चला की दबंग सोनाक्षी ने सगाई कर ली है ओर जल्द ही वो उस लड़का का चेहरा भी फैंस को दिखा देंगी। तो वहीं कुछ फैंस ने ये भी अंदाजा लगाया कि कहीं सोनाक्षी किसी डायमंड रिंग का ऐड तो नहीं कर रहीं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस मामले की सच्चाई बता दी है। सोनाक्षी ने अब सोशल मीडिया पर एक के बाद एक तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ी हिंट दी।
सोनाक्षी ने तो आखिर पूरा पासा ही पलट दिया। आपको बता दे, ये बस एक्ट्रेस का एक पब्लिसिटी स्टंट था। अब सोनाक्षी ने सगाई की खबरों को खारिज करते ऐलान किया है कि वो एंटरप्रेन्योरशिप की दुनिया में कदम रख रही है। उन्होंने अपने नए आर्टिफिशियल नेल ब्रांड SOEZI को लॉन्च करने की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि एंटरप्रेन्योर बनना उनका सबसे बड़ा सपना था।
सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मुझे लगता है मैंने आपको बहुत परेशान कर लिया। बहुत सारी हिंट दी गईं और उनमें से कुछ भी झूठ नहीं था। मेरे लिए ये बहुत बड़ा दिन है, क्योंकि मैं अपना खुद का आर्टिफिशियल नेल ब्रांड SOEZI लॉन्च कर रही हूं। हर लड़की के अमेजिंग नेल्स पाने का जरिया। मेरा सबसे बड़ा सपना सच हो गया, क्योंकि फाइनली मैंने एंटरप्रेन्योरशिप की दुनिया में कदम रखा है और मैं आप सब के साथ इसे शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती। पिछली पोस्ट में मैं सिर्फ अपने नए प्यार यानी की नेल्स को फ्लॉन्ट कर रही थी। आप लोगों ने क्या सोचा था? लव यू गाइज। आप सबके सपोर्ट के लिए शुक्रिया।”
सोनाक्षी दरअसल, अपने नेल्स फ्लॉन्ट कर रही थी और लोगो को लगा कि एक्ट्रेस अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखाना छह रही है। वही मिस्ट्रीमेन ने लोगो के शक को यकीन में बदल दिया था। लेकिन अब फाइनली सोनाक्षी सिन्हा ने सच्चाई बता दे है। आपको बता दे अब फैंस एक्ट्रेस को इस नए सफर के लिए बधाई दे रहे है।