जानलेवा कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों के अंदर कैद हैं और सभी स्टार अलग-अलग तरह से अपना यह क्वारंटाइन समय बिता रहे हैं। इन समय सोनम कपूर भी अपने ससुराल दिल्ली में हैं और उन्होंने वहां खुद को क्वारंटाइन कर रखा है। बता दें कि सोनम कपूर मार्च में लंदन से लौटी थीं, जिसके बाद से एक्ट्रेस ने खुद को लगातार क्वारंटाइन में रखा हुआ है। हाल ही में सोनम ने तस्वीरों के जरिए बताया कि उनका क्वारंटाइन पीरियड कैसे गुजर रहा है।
सोनम कपूर ने साझा की सुसराल के घर की तस्वीरें
सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आनंद आहूजा के घर की एक नहीं बल्कि कई फोटोज साझा कि है और उनका यह घर वाकई बेहद शानदार है। एक्ट्रेस ने एक दो नहीं बल्कि लगातार अपने घर के अंदर की कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें बेडरूम से लेकर स्टडी, किचन, गार्डन, लिविंग रूम सबकुछ दिखाई दे रहा है।
एक तस्वीर में सोनम बेडरूम में पति आनंद के साथ बेड पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो पर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘क्वारंटीन का स्नैपशॉट’।
बेडरुम की इस दूसरी फोटो में सोनम कपूर बेड पर किताब पढ़ रही हैं और उनके पति आनंद आहूजा चेयर पर बैठे हुए हैं।
सोनम कपूर द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में कभी आनंद आहूजा अकेले नजर आ रहे हैं तो कुछ में वो सोनम के साथ में हैं।
सोनम कपूर ने वर्कआउट करते हुए पति आनंद आहूजा की तस्वीर पोस्ट की।
कुछ ऐसा है सोनम कपूर का किचन और इन दिनों क्वॉरंटीन में सोनम कुकिंग को भी खूब इंजॉय कर रही है।
सोनम ने अपने स्टडी रूम की तस्वीरें भी शेयर करी है जिसमें उनके पति आनंद आहूजा किताब पढ़ते नजर आ रहे हैं।
ऐसा है सोनम कपूर के आलीशान घर के बाहर का एरिया जहां पर चारों ओर हरियाली ही हरियाली है।
आनंद आहूजा एक नामी बिजनसमैन हैं जिनकी आहूजा फैमिली के नाम से देश की एक बड़ी एक्सपोर्ट कंपनी है, जो GA, Tommy Hilfiger जैसे कई ब्रैंड्स के साथ डील करती है।
बता दें कि आनंद आहूजा के पास सिर्फ लुटियन्स जोन के अलावा दिल्ली के गोल्फ लिंक में घर है। इसके अलावा उनकी मुंबई और लंदन में भी अपनी प्रॉपर्टी है।