बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश अंदाज़ के लिए मशहूर है। वो एक ऐसी स्टार किड है जिस पर पूरी दुनिया की नज़र बनी रहती है। उनकी हर अपडेट का फैंस बेसब्री से इंतज़ार करते ही। सुहाना की हर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है।
ऐसे में अब सुहाना खान ने अपना एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जो तेज़ी से वायरल हो रहा है। सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ घंटे पहले एक पोस्ट शेयर किया था, जिस पर अब तक लाखो लाइक्स आ चुके हैं। दरअसल, सुहाना खान ने बेज़ कलर की ड्रेस पहन किचन में ग्लैमरस अंदाज में पोज दिए।
आपको बता दे, लोगों को उनके अभी भी बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार है, पर वो किसी स्टार से कम पॉपुलर नहीं है। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्हें डेढ़ मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टा पर फॉलो करते हैं। वही, सुहाना खान पढ़ाई के सिलसिले में न्यूयॉर्क में हैं और अपने सोशल मीडिया पोस्ट से अपने बारे में फैंस को बताती रहती हैं।