सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अब तक बॉलीवुड में अपने कदम भी नहीं रखे बावजूद इसके उनकी काफी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। सुहाना सोशल मीडिया पर भी जमकर एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी नई-नई तस्वीरें साझा कर उन्हें ट्रीट देती हैं। वैसे सुहाना को ज्यादातार बार बोल्ड अवतार में देखा जाता है, लेकिन इस बार शाहरुख की लाड़ली बेटी देसी लुक की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं।
दरअसल, मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुहाना की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो वाइट चिकनकारी लहंगा पहने हैं और काफी प्यारी दिख रही हैं। इससे पहले सुहाना की रेड साड़ी में तस्वीरें वायरल हुई थीं। खैर, फैंस उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें देख सुहाना पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कुछ लोगों ने उनके लुक्स दीपिका पादुकोण से भी मिलाए हैं। गौरी खान ने भी सुहाना की तस्वीर को रीपोस्ट किया है। सुहाना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।
वैसे तो सुहाना हमेशा ही अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं। लेकिन, फिलहाल उनके रिसेंटली फोटोशूट ने धमाल मचाया हुआ है। इस बीच मनीष मल्होत्रा ने सुहाना की तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक फोटो में सुहाना ने बैक दिखाते हुए साइड पोज दिया है। इसके बाद साइड प्रोफाइल और फ्रंट पोज है।
लोग फिर हुए सुहाना के कायल
वहीं सुहाना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही उनकी मां गौरी खान ने इस पर कमेंट करके लिखा ‘प्योर’। गौरी के अलावा मनीषा कोइराला, सबा पटौदी सहित कई लोगों ने तस्वीरें पसंद की हैं। इस बीच एक यूजर ने कमेंट करके लिखा, सारे नए स्टारकिड्स में सुहाना की बॉडी बेस्ट है। एक ने लिखा है, किसको लगता है कि वह दीपिका पादुकोण जैसी लगती है?
स्क्रीन पर जलवे बिखेरने को तैयार सुहाना?
बता दें, सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार हैं। रिपोर्ट्स की माने तो, आर्ची कॉमिक्स पर बन रही इस फिल्म में खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा होंगे। मालूम हो सुहाना न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही थीं। बीते दिनों ही भारत लौटी हैं।