बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के लिए कुछ पिछले दिन काफी मुश्किल भरे रहे। दरअसल 2 अक्टूबर, जबसे आर्यन खान को एनसीबी ने ड्रग्स केस में अपनी हिरासत में लिया था तभी से पूरा खान परिवार काफी ज्यादा टेंशन में था। ऐसे में शाहरुख-गौरी समेत सुहाना खान को जेल की सलाखों के पीछे कैद आर्यन की हर पल चिंता सताती थी। हालांकि 30 अक्टूबर को आर्यन खान अपने घर मन्नत वापस लौट आया है। वहीं खबरें हैं कि भाई आर्यन के घर लौटने के बाद अब जल्द ही सुहाना खान मुंबई वापस आने वाली हैं।
हालिया एक रिपोर्ट के मुताबिक सुहाना खान इस समय विदेश में है। वैसे तो सुहाना अक्टूबर के पहले हफ्ते में मुंबई आने वाली थी। लेकिन तब मौजूद हालातों को देखते हुए खान फैमिली ने सुहाना को वहीं रहने को कहा था। दरअसल उस समय आर्यन खान की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी हुई थी इसके बाद वे कस्टडी में गए और फिर जेल में रहे। इसलिए शाहरुख और गौरी ने सुहाना को न्यूयॉर्क में ही रहने के लिए कहा था।
इसके साथ ही सुहाना को यह भी कहा गया रहा कि वो हालात सुधरने के बाद ही वे मुंबई वापस लौटे। अब, जब आर्यन खान को ड्रग्स केस में बेल मिल गई है और आर्यन अपने घर वापस आ गए हैं, तो सुहाना भी बिना देरी किए मुंबई लौटना चाहती हैं। ताकि वे अपने भाई से मिल सकें, उनका हाल चाल ले सके।
वैसे आर्यन की गिरफ्तारी और ड्रग्स केस पर सुहाना खान ने अब तक अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी थी, हालांकि आर्यन खान को बेल मिलने के बाद सुहाना ने पापा शाहरुख और आर्यन के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की थी।
बता दें, शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान न्यूयॉर्क में अपनी फिल्म स्टडीज पूरी कर रही हैं। सुहाना साल 2019 में England’s Ardingly College से ग्रैजुएट हुई हैं। आर्यन खान भी विदेश में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।