बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और गौरी खान के सबसे छोटे बेटे अबराम का (27 मई) को बर्थडे है। छोटे भाई के बर्थडे के खास मौके पर अबराम की बहन सुहाना खान ने उन्हें बेहद स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है। इस दौरान सुहाना खान ने भाई अबराम के साथ एक क्यूट वीडियो साझा किया है। जिसमें दोनों भाई- बहन पूल किनारे आराम फरमाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुहाना ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो की बात करें तो शाहरुख खान की लाड़ली सुहाना पूल के किनारे बैठकर वीडियो बना रही होती हैं, इस बीच पीछे से अबराम आते हैं और बड़ी दीदी के गाल पर किस कर लेते हैं। वीडियो शेयर करते हुए सुहाना ने कैप्शन में लिखा, ‘बर्थडे बॉय।’ वीडियो मे दोनों भाई-बहनों की क्यूट बॉन्डिंग दिखाई दे रही है। बता दें ,शाहरुख खान के बेटे अबराम 8 साल के हो गए हैं।
बता दें, शाहरुख खान के तीनों बच्चों आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बने रहते हैं। अभी तक सुहाना खान ने बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है बावजूद इसके वो अपनी गॉर्जियस और एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरों की वजह से हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। यही नहीं अबराम की भी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं।
सुहाना न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रहीं
सुहाना खान पढ़ाई के सिलसिले में न्यूयॉर्क में रह रही हैं। गौरी और शाहरुख की बेटी विदेश में रहकर फिल्म स्टडी की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं अबराम मुंबई में गौरी और शाहरुख के साथ रहते हैं। हाल ही में सुहाना ने अपना 21वां बर्थडे मनाया था। उनकी कॉलेज फ्रेंड्स के साथ एक के बाद एक पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए थे।