नॉर्वेजियन डांस ग्रुप के साथ Suniel Shetty ने लगाए ठुमके, वीडियो देख बेटी Athiya ने किया ऐसे रिएक्ट - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

नॉर्वेजियन डांस ग्रुप के साथ Suniel Shetty ने लगाए ठुमके, वीडियो देख बेटी Athiya ने किया ऐसे रिएक्ट

सुनील शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सुनील शेट्टी नॉर्वेजियन डांस ग्रुप ‘क्विक स्टाइल’ के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अपने पापा के डांस वीडियो पर एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और उनके भाई अहान ने रिएक्ट किया है।

हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी पिछले काफी वक्त से खबरों में बने हुए हैं। पहले एक्टर अपनी बेटी अथिया और दामाद केएल राहुल की शादी को लेकर चर्चा में छाए हुए थें। इन दिनों सुनील अपनी अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी अभिनेता एक वीडियो इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है।
1678951457 312708264 621548016174729 232049508389261248 n
जी हां, अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले सुनील शेट्टी का एक डांस वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्टर ने अपने डांस मूव्स से हर किसी को अपने डांस का भी दीवाना बना दिया है। फैंस ही नहीं बल्कि एक्टर के बेटी अथिया अपने पापा का डांस देखकर खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाई हैं।
1678951475 327864915 1239941370256260 7226483047973224828 n
सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनका एक अलग ही अंदाज फैंस को देखने को मिल रहा है। सामने आए वीडियो में सुनील अकेले नहीं बल्कि फेमस नॉर्वेजियन डांस ग्रुप ‘क्विक स्टाइल’ के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आ रहे हैं। सुनील शेट्टी और ‘क्विक स्टाइल’ के इस डांस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

खास बात ये है कि इस वीडियो में नॉर्वेजियन डांस ग्रुप एक्टर सुनील शेट्टी के साथ उन्हीं के पॉपुलर सॉन्ग ‘आंखो में बेस हो तुम’ पर डांस कर रहे हैं। सुनील शेट्टी का ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी एक्टर के वीडियो पर कॉमेंट करते नजर आ रहे हैं।
1678951591 319532907 701489941366324 6877607383537968650 n
सुनील शेट्टी को डांस करता देख उनकी बेटी अथिया भी काफी खुश हैं और उन्होंने अपने पापा के वीडियो पर कॉमेंट भी किया है। अथिया ने कॉमेंट कर लिखा, ‘बेस्ट’ इसके साथ हंसने वाले इमोजी  भी शेयर किए हैं। एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह, रैपर बादशाह और कई सारे सेलेब्स ने सुनील शेट्टी के डांस की तारीफ करते हुए कॉमेंट किया है।
1678951612 3e6078a9 d66b 4c32 a448 fae18d7fef9c
1678951599 237ff3f1 6f88 46ce 8fa1 8ef529c9968b
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी की जल्द ही अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘हंटर – टूटेगा नहीं तोड़ेगा’ में नजर आएंगे। ये वेब सीरीज 22 मार्च को अमेज़न मिनी टीवी पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा सुनील अपनी आगामी फिल्म हेरा फेरी 3 में भी अहम रोल में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, परेश रावल और संजय दत्त नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 14 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।