बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपनी खूबसूरती के चलते हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। उनकी अदाओं पर लाखों फैंस फिदा हैं। सनी और उनके पति डेनियल वेबर की जोड़ी भी काफी चर्चा में रहती है। दोनों इंडस्ट्री के लविंग कपल्स में से एक हैं। अक्सर सनी और डेनियल अपने खास पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वहीं उनके फैंस भी उनके इन पोस्ट को काफी लाइक करते हैं। लेकिन इसी बीच डेनियल ने खुद को लेकर जो खुलासा किया है उसे जानकर हर कोई हैरान हैं। डेनियल ने पैरेंटिंग से लेकर अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात की है।
डेनियल वेबर ने बताया कि,’कोरोना महामारी की दूसरी लहर काफी हैरान करने वाली थी। इस लहर में चारों तरफ अफरातफरी का माहौल था जो दिल तोड़ने वाला था। मैं इस समय पर लोगों की मदद करना चाहता था, ना सिर्फ पैसों से बल्कि उस उम्मीद से भी जो लोग धीरे-धीरे खोते जा रहे थें।
डेनियल वेबर ने आगे कहा,’कोरोना काल में मेरे अपने लोग पॉजिटिव थें, बीमार थें। लेकिन, मैं 17 महीनों से न्यूयॉर्क में रह रहे मेरे घरवालों से भी नहीं मिल पाया। मैं भी बाकी लोगों की तरह ही हूं, जो इस महामारी में अपने-अपनों से दूर हैं। और अगर कोई ये कहे कि उसे इस महामारी में डर नहीं लगा है, तो व्यक्ति सरासर झूठ बोल रहा है।’
डेनियल वेबर ने खुद के बारे में बात करते हुए बताया कि,’इस पेंडेमिक में मैं एक नहीं, दो नहीं बल्कि 100 बार एंग्जाइटी का शिकार हुआ। हम सब एंग्जाइटी का शिकार हुए क्योंकि हम सब अपने परिवार को बचाने में जुटे हैं।’ इसके बाद डेनियल ने अपने बच्चों और उनके रख-रखाव के बारे में बात करते हुए बताया कि,’मैंने अपने बच्चों को ऐसा माहौल दिया जिससे उन्हें महसूस ही ना हो की बाहर सबकुछ बंद है। मैं बच्चों के साथ पार्किंग गैरेज में फन एक्टिविटीज करता था। जिससे वो आपस में खेलते रहें, बाहर जाने की नौबत ही ना आए।’