सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री की गुटबाजी की सिंगर सोनू निगम ने खोली पोल, कहा-यहां बैठे हैं माफिया - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री की गुटबाजी की सिंगर सोनू निगम ने खोली पोल, कहा-यहां बैठे हैं माफिया

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जिंदगी खत्म करके सबको हैरान कर दिया। फिल्म इंडस्ट्री में अपने साथ हुई राजनीति का खुलासा कई सेलेब्स ने इस घटना कर रहे हैं।

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जिंदगी खत्म करके सबको हैरान कर दिया। फिल्म इंडस्ट्री में अपने साथ हुई राजनीति का खुलासा कई सेलेब्स ने इस घटना  कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने साझा किया है और सुशांत की मौत पर दुख व्यक्त किया है। इतना ही नहीं उन्होंने इंडस्ट्री के कई बड़े राज से पर्दा खोला है। म्यूजिक इंडस्ट्री पर म्यूजिक कंपनियों का कब्जा जमाने वाली बात भी उन्होंने अपनी वीडियो में खुलासा किया है। 
1592559421 sonu nigam
सोनू निगम का यह वीडियो करीब साढ़े सात मिनट की है और उसमें उन्होंने भारत और चीन के बीच हो रहे सीमा पर तनाव पर बात की लेकिन सुशांत सिंह के मौत के बाद जो सवाल इंडस्ट्री पर लगातार उठ रहे हैं उनका इसपर फोकस था। सोनू ने वीडियो में कहा, मैं इस वीलॉग के जर‍िए एक रिक्वेस्ट करना चाहता हूं, खासकर म्यूजिक इंडस्ट्री से। क्योंकि आज सुशांत सिंह राजपूत मरा है। एक एक्टर मरा है। कल को आप किसी सिंगर के बारे में भी ऐसा सुन सकते हैं या फिर किसी म्यूजिक कंपोजर के बारे में भी। या किसी गीतकार के बारे में सुन सकते हैं। क्योंकि म्यूजिक इंडस्ट्री का जो माहौल है हमारे देश में, फिल्मों से बड़ा माफिया म्यूजिक इंडस्ट्री में है दुर्भाग्य से। मैं समझ सकता हूं कि बिजनेस करना जरूरी है लोगों के लिए।  सभी को लगता है कि वो बिजनेस को रूल करें। मैं लकी था कि बहुत कम उम्र में आ गया था तो मैं इस चंगुल से निकल गया। लेकिन जो नए बच्चे आए हैं उनके लिए बहुत मुश्किल है। 

अपने वीडियो में सोनू निगम ने आगे कहा, कितने लड़के-लड़कियां मुझसे इस बारे में बात करते हैं। वो बच्चे हैं, परेशान हैं वो कि निर्माता काम करना चाहते हैं, निर्देशक काम करना चाहते हैं, म्यूजिक कंपोजर काम करना चाहते हैं लेकिन म्यूजिक कंपनी बोलेगी कि ये हमारा आर्टिस्ट नहीं है। मैं समझ सकता हूं कि आपलोग बहुत बड़े हैं, आपलोग म्यूजिक इंडस्ट्री को कंट्रोल करते हैं कि रेडियो में क्या बजेगा, फिल्मों में..लेकिन ऐसा मत कीजिए। ये ठीक नहीं है। ये जो दो लोगों के हाथों में ताकत है ना, दो लोग हैं बस म्यूजिक इंडस्ट्री के, दो कंपनी है। उनके हाथों में ताकत है कि वो तय करें कि इसको गवाओ, इसको मत गवाओ। 
सलमान खान की तरफ सिंगर ने किया इशारा 

1592559589 salman khan
एक्टर सलमान खान की तरफ इस वीडियो में इशारा करते हुए सिंगर ने कहा कि सोनू को गानों से उनकी वजह से हटाया गया था। सोनू निगम ने इशारा करते हुए कहा कि जिस एक्टर पर सवाल उठ रहे हैं अरिजीत सिंह के साथ भी उन्होंने ऐसा किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।