बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए एक खट्टी मीठी खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत एक हसीन एक्ट्रेस के साथ जल्द से जल्द शादी करना चाहते है पर एक्ट्रेस अभी राज़ी नहीं है। अब देखना होगा कब ये जोड़ी फैंस के सामने आती है।
हम बात कर रहे सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के बारे में, जिनके बारे में काफी दिन से ये खबर आ रही है कि दोनों रिलेशनशिप में है। कहा जा रहा है की दोनों एक दुसरे से बेहद प्यार करते है।
हालाँकि दोनों ने अभी तक अपनी डेटिंग और रिलेशनशिप के बारे में चुप्पी साध रखी है पर दोनों को अक्सर एक साथ घूमते और वेकेशन पर स्पॉट किया गया है। इन दोनों की लद्दाख वेकेशन की तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थी।
अब करीबी सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है कि सुशांत सिंह राजपूत अपने रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने को तैयार है। सुशांत रिया को लेकर काफी सीरियस है और उन्हें शादी के लिए प्रोपोज़ करना चाहते है।
हालांकि सुशांत इस रिश्ते को जल्द शादी में बदलना चाहते है और अपनी प्लेबॉय इमेज को छोड़कर अपनी लेडी लव के साथ सेटल होना चाहते है। लेकिन रिया सुशांत से कुछ अलग सोचती है और उन्हें अभी कोई भी फैसला लेने से पहले कुछ समय चाहिए।
रिया ने हाल ही में अपने जन्मदिन पर सुशांत सिंह राजपूत को अपना ‘स्पेशल वन’ घोषित कर दिया था। जन्मदिन दिन के सेलिब्रेशन पर रिया ने सुशांत के साथ बेहद क्लोज तस्वीरें सोशल मीडिया अपरे शेयर की थी, जिसमे दोनों के बीच का प्यार साफ़ झलक रहा था। रिया के जन्मदिन पर सुशांत ने उन्हें सुपर स्पेशल पेंडंट भी तोहफे में दिया था।
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सुशांत सिंह राजपूत जल्द अपनी आने वाली फिल्म छिछोरे में लीड किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में सुशांत के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।