पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही है और भारत में भी 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। यह लॉकडाउन 14 अप्रैल तक लागू रहेगा इस दौरान देश के नागरिक अपने घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। केंद्र सरकार ने अपील की है की इस लड़ाई में जनता सहयोग दें और अपनी सुरक्षा के लिए घर पर ही रहे।
बड़ों के साथ साथ बच्चे भी घरों में रहने पर मजबूर हो गए हैं, हर कोई अपने-अपने तरीके से इस खाली समय को बिता रहे हैं। आम बच्चों की तरह स्टार किड्स भी इन दिनों घर पर अपने स्टार पेरेंट्स के साथ वक्त बिता रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस लॉकडाउन पीरियड में स्टार किड्स का समय कैसे बीत रहा है
तैमूर अली खान :
बॉलीवुड के सबसे चहेते स्टारकिड तैमूर अली खान इन दिनों घर पर ही मस्ती कर रहे हैं। हाल ही में करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियोस पोस्ट किए थे, जिसमें तैमूर अपने पिता के साथ बागवानी करते हुए नजर आ रहे थे। इसके अलावा करीना ने एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें तैमूर अपने पिता के साथ मस्ती करते हुए नजर आए।
यश और रूही जौहर :
करण जोहर के ट्विन किड्स यश और जूही इन दिनों घर पर रहकर पेंटिंग और कलरिंग में बिजी हैं। करण जोहर ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके दिखाया है कि उनके जुड़वा बच्चे किस तरह अपना टाइम पास कर रहे हैं।
मेहर बेदी :
नेहा धूपिया और अंगद बेदी की लाड़ली मैहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, जिसमें मेहर ने अपने पिता को ही कैनवस बनाकर पेंट कर दिया है।
लक्ष्य कपूर :
तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य कपूर इन दिनों घर पर अपने पिता के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं और उन्होंने 80 के दशक के बच्चों की तरह अपने पिता के साथ धमाल मचाया।
अहिल शर्मा :
आयुष शर्मा – अर्पिता खान के बेटे अहिल इन दिनों अपने माता-पिता और मामू सलमान के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अहिल मामा सलमान के साथ उनके फार्म हाउस पर बगीचे से फल तोड़ते नजर आ रहे हैं।
विहान शेट्टी कुंद्रा –
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे वियान इन दिनों अपनी मम्मी के साथ घर पर बेकिंग सीख रहे हैं और शिल्पा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वियान मम्मी के साथ केक बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
एहसान सूद –
सोनू सूद के बेटे एहसान लॉक डाउन पीरियड में घर पर अपने पिता के साथ वर्कआउट करते दिखाई दे रहे हैं। सोनू सूद ने तस्वीर शेयर करते हुए दिखाया कि उनकी तरह ही उनका बेटा भी फिटनेस फ्रीक है।