Bigg Boss 12 का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। सलमान खान का ये मशहूर रियलिटी शो 16 सिंतबर से शुरू होने जा रहा है। बता दें कि हाल ही में शो लॉन्चिंग के दौरान सलमान खान ने घर के सबसे पहले सदस्य से मिलवाया था। उसी दौरान लॉन्चिंग पर भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी पहुंचे। तब इस बात का खुलासा हुआ कि ये दोनों ही घर के पहले सदस्य होंगे।
बता दें कि बिग बॉस 11 शो के अन्य कंटेस्टेंट को लेकर भी काफी लंबे वक्त से अटकलें जारी हैं। अब जब शो शुरू होने का कुछ ही समय बचा है तो घर में आने वाले सदस्यों की लिस्ट लीक हो गई है। तो आईए आपको बताते हैं बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के नामी चेहरे जोकि इस बार शो का हिस्सा बनेंगे।
इन 11 कंटेस्टेंट का आना इस बार Bigg Boss 12 में तय माना जा रहा है
1.भारती सिहं-हर्ष लिम्बाचिया
Bigg Boss 12 की पहली जोड़ी का खुलासा बिग बॉस प्रोमो लॉन्च के दौरान ही हो गया था। सलमान खान ने कॉमेडियन भारती सिहं और उनके राइटर पति की जोड़ी को इंट्रोड्यूस करवाया था।
2.गुरमीत चौधरी- देबिना बैनर्जी
टीवी स्टार गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बैनर्जी के अलावा टीवी सीरियल नागिन 2 में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर करणवीर बोहरा बिग बॉस के 12वें सीजन में दिखाई देंगे।
3.दीपिका-शोएब
Bigg Boss 12 के लिए दीपिका कक्कड़ का नाम फाइनल हो गया है। दीपिका के पति शोएब ने बताया कि दीपिका इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं। पहले खबर थी कि दीपिका और शोएब जोड़ी के तौर पर शो में आएंगे। दीपिका और शोएब की कुछ समय पहले शादी हुई थी और उसके बाद से उन्हें किसी टीवी सीरियल में नहीं देखा गया है।
4.सृष्टि रोड़े
स्टार प्लस के शो ‘इश्कबाज’ की सृष्टि रोड़े में आपको Bigg Boss हाउस में दिखाई दे सकती हैं। पहले वह मनीष नागदेव के साथ एंट्री लेने वाली थी। लेकिन लगता है कि अब वह अकेली ही शो का हिस्सा बनेंगी।
5. सुमेर पसरीचा
एमटीवी स्प्लिट्सविला 7 की विजेता पम्मी आंटी का यानी सुमेर पसरीचा। ऐसी खबरें हैं कि बिग बॉस के घर में उनकी भी एंट्री हो सकती है। टीवी एक्टर एक्टर सुमेर पसरीचा जो पम्मी आंटी के नाम से जाने जाते हैं उनके भी शामिल होने की संभावना है।
6.डैनी डी और महिका शर्मा
Bigg Boss 12 के लव-बर्ड कपल बन सकते हैं डैनी डी और महिका शर्मा। यह दोनों रिलेशनशिप में हैं। जबकि डैनी डी ने बताया था कि वह महिका शर्मा के साथ बिग बॉस का हिस्सा बनेंगे। आपको बता दें कि डैनी डी शादीशुदा हैं।
7.अनूप जलोटा
भजन सिंगर अनूप जलोटा भी इस बार शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें मनाने की हर कोशिश की और आखिरीकार वो कामयाब रहे। अपने पूरे करियर में विवादों से दूर रहे अनूप जलोटा के लिए बिग बॉस के घर में खुद को बनाए रखना आसाना नहीं होगा।
8.नेहा पेंडसे
टीवी जगत के मशहूर सीरियल May I Come In Madam की अभिनेत्री नेहा पेंडसे का भी नाम Bigg Boss 12 की लिस्ट में सामने आया है। बता दें कि नेहा सीरियल के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
9. श्रीसंत
Bigg Boss 12 की इस लिस्ट में एक पूर्व क्रिकेटर का नाम भी सामने आ रहा है। भारत के गेंदबाज और विवादों में रहने वाले श्रीसंत भी बिग बॉस शो का हिस्सा बन सकते हैं। श्रीसंत इससे पहले ‘झलक दिखला जा’ और फिल्म ‘अक्सर-2’ में नजर आ चुके हैं। वे कई सालों से क्रिकेट मैदान से दूरी बनाए हुए हैं।
10.स्कारलेट
एमटीवी के पॉपुलर शो ‘स्प्लिट्सविला-8’ का हिस्सा रह चुकी स्कारलेट रोज भी Bigg Boss 12 में नजर आएंगी। स्कारलेट एक जानी मानी मॉडल हैं। स्कारलेट ने कुछ टीवी शोज़ भी किए हैं जैसे ‘कैसी ये यारियां’ और ‘वारियर हाई।
11.राजीव सेन
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन भी इस बार Bigg Boss 12 में नजर आ सकते हैं। राजीव को अपनी फिटनेस की काफी फ्रीक हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर जिम में वर्क आउट करते कई वीडियो और फोटो शेयर की गई हैं ।