साल 2023 का आगाज हो गया है। इस साल बॉलीवुड इंडस्ट्री
में तमाम फिल्में रिलीज होने वाली है, लेकिन दिलचस्प बात तो ये है कि इस साल 5 हसीनाओं का बॉलीवुड में डेब्यू होने जा रहा है। ये हसीनाएं
इस साल अपने एक्टिंग करियर का आगाज करने जा रही है। बी-टाउन इंडस्ट्री की कुछ
मशहूर फीमेल स्टारकिड्स का जिक्र हम कर रहे है, जो इस साल बॉलीवुड की दुनिया में अपना पहला कदम रखने जा रही
है। इन हसीनाएं की बॉलीवुड में एंट्री की खबर से उनके फैंस भी काफी ज्यादा
एक्साइटेड है।
किंग खान की बेटी
का बॉलीवुड डेब्यू
बॉलीवुड के बादशाह
यानि शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान बी टाउऩ इंडस्ट्री की मशहूर
स्टारकिड में से एक है। सुहाना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और उनकी
जबरजस्त फैन फॉलोइंग है। सुहाना खान ज़ोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज़‘ से इस साल अपने
बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने जा रही है, जिसकी चर्चा बीते काफी समय से बनी हुई है। इस फिल्म के जरिए सदी के महानायक
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे है। सुहाना
खान के भाई आर्यन खान एक्टिंग नहीं बल्कि डॉयेरक्शन की दुनिया में अपने बॉलीवुड
करियर की शुरूआत करने जा रहे है।
जान्हवी कपूर की
बहन इस फिल्म से करेंगी डेब्यू
खुशी कपूर बॉलीवुड
इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टारकिड में से एक है जो बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी
है। खुशी कपूर को अक्सर अपनी बहन जान्हवी कपूर के साथ बी टाउन की पार्टियों को
अटेंड करते और उनके साथ वेकेशन पर मस्ती करते देखा जाता रहा है। खुशी कपूर सोशल
मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इस साल ज़ोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज़‘ के जरिए अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई है।
संजय कपूर की
बेटी के एक्टिंग करियर की शुरूआत
शनाया कपूर
ग्लैमर इंडस्टी की जानी मानी स्टारकिड है जो बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर
की बेटी है। शनाया कपूर को अक्सर अपनी कजिन जान्हवी कपूर के साथ तमाम पार्टियों
में भी स्पॉट किया जाता रहा है। शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने
फैंस के साथ एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर करती रहती है। खबरों की मानें तो शनाया
कपूर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘बेधड़क‘ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है।
सलमान खान की
भांजी का बॉलीवुड डेब्यू
अलिज़ेह
अग्निहोत्री बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान की भांजी है जो कि अतुल अग्निहोत्री
और अलवीरा खान अग्निहोत्री की बेटी है। अलिज़ेह बीते कई समय से अपने बॉलीवुड
डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अलिज़ेह सौमेंद्र पाधी की फ़िल्म से अपने
एक्टिंग करियर का आगाज करने जा रही है।
अलिज़ेह की डेब्यू फिल्म का टाइटल अभी तक सामने नहीं आया है।
ऋतिक रोशन की चचेरी
बहन का डेब्यू प्रोजेक्ट
पश्मीना रोशन भी
बॉलीवुड इंडस्टी की जानी मानी स्टारकिड में से एक है जो एक्टर ऋतिक रोशन की चचेरी
बहन है। पश्मीना रोशन बीते कुछ समय पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में
बनी हुई थी। उनका नाम बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ा गया था,
लेकिन बाद में ये खबरें महज अफवाह साबित हुई।
हाल ही में पश्मीना रोशन ने ‘इश्क विश्क रिबाउंड‘ की अनाउंसमेंट से लोगों के बीच हलचल मचा दी है,
जिसमें उनके साथ रोहित सराफ नजर आने वाले है। इस तरह से बॉलीवुड
की ये 5 हसीनाएं है, जो इस साल फिल्मी दुनिया में पहला कदम रखने जा रहे है,
जिन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। अब इन स्टारकिड्स की
बॉलीवुड डेब्यू दर्शकों को कितनी पसंद आती है, ये देखने वाली बात होगी।