रणवीर सिंह के नए लुक का जमकर उड़ रहा है मजाक , यूजर्स बोले – फिर से दीपिका के कपडे पहन लिए !

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने हर लुक के साथ सुर्ख़ियों में आते हैं और इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका नया लुक जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस लुक पर ट्विटर यूजर्स उनका खूब मजाक भी उड़ा रहे है क्योंकि उनका पहनावा ही कुछ ऐसा नजर आ रहा है।

तस्वीर के वायरल होने पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने रणवीर से सवाल किया कि क्या उन्होंने इस ड्रेस को दीपिका पादुकोण के वार्डरोब से निकलकर पहना है। अपनी लेटेस्ट तस्वीर में रणवीर सिंह ने मैचिंग हेडगेयर के साथ पोल्का डॉटेड शर्ट पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने मल्टी कलर की धारीदार पैंट के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया है । 

अब दीपिका का पोल्का के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है। यही वजह है की ट्विटर यूजर्स रणवीर के इस लुक को दीपिका की ड्रेस कह रहे है। एक यूजर ने यहां तक लिख दिया कि ‘ भाई फिर भाभी के कपडे पहन कर फोटोशूट करा लिया। ‘

देखिये ट्विटर यूजर्स के चुनिंदा मजेदार रिएक्शन :

1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
8.
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो रणवीर सिंह इन दिनों कबीर खान की फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त है। इस स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे है।  इस फिल्म में दीपिका पादुकोण  भी है और रणवीर की ऑनस्क्रीन वाइफ का किरदार निभा रही है। 

Ujjwal Jain