बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को अब 1 साल पूरा होने को आया है। वही अब तक इस केस को कोई क्लोज़र नहीं मिल पाया। जब सुशांत की सुसाइड की खबर आई थी तब उनके दोस्त और फैमिली से लेकर एक्टर के फैंस तक हैरान रह गए थे। कोई विश्वास नहीं कर पा रहा था कि सुशांत ऐसा कुछ भी कर सकते है। सुशांत की मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।
एक्टर के निधन के बाद नेपोटिज्म और डिप्रेशन जैसे कई सवाल खड़े हुए थे। वहीं एक्टर के निधन के बाद उनके जीवन पर कई फिल्में बनने की भी खबरें सामने आईं थीं। इसी बीच अब सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर आधारित फिल्म ‘न्याय : द जस्टिस’ का टीजर जारी हो गया है। ये फिल्म 11 जून को रिलीज होगी।
सुशांत सिंह राजपूत पर बनी फिल्म के टीजर की शुरुआत चैनल पर आई ब्रेकिंग न्यूज से होती है। टीजर में आप देख सकते हैं कि सब कुछ ठीक उसी तरह दिखाया गया है जैसा असल में सुशांत के निधन के बाद देखने को मिला था। वीडियो में सुशांत के कमरे में पंखे से लटका हुआ हरा दुपट्टा दिखाया गया है। साथ ही सुशांत और रिया चक्रवर्ती का रिश्ता और इसके अलावा केस में हुई पूछताछ और जांच पर भी फोकस किया गया है। वहीं ड्रग्स का मुद्दा भी शामिल किया गया है।
फिल्म का टीजर देखें तो काफी धमाकेदार है। इसमें सुशांत का किदार टीवी एक्टर जुबैर खान ने निभाया है। रिया के किरदार में श्रेया शुक्ला नज़र आई। सुशांत सिंह राजपूत के किरदार का नाम फिल्म में महेंद्र उर्फ माही रखा गया है। जबकि रिया चक्रवर्ती का नाम फिल्म में उर्वशी है। फिल्म में अमन वर्मा ईडी के चीफ, शक्ति कपूर NCB चीफ और सुधा चंद्रन सीबीआई चीफ का किरदार निभा रही हैं।
आपको बात दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 में अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था। वहीं इस केस में अब अलग-अलग कई एंगल पर जांच हो रही है। सीबीआई से लेकर ईडी और एनसीबी जैसी देश की तीन बड़ी जांच एजेंसीज इस केस को हैंडल कर रही हैं।