बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की जबसे पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी हुई है, तब से लेकर अब तक वह सुर्खियों में हैं। वहीं, इसी बीच उन्होंने अपने नए गाने खयाल रखया कर की अनाउंसमेंट की थी। जिसके बाद से फैंस को इस गाने का बेसब्री से इंतजार था। अब ये इंतजार खत्म हो गया है और ये गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में नेहा और रोहनप्रीत की प्यारी सी लव स्टोरी दिखाई गई है।
इस गाने में नेहा और रोहन की बचपन से शुरूआत हुई लव स्टोरी के बारे में दिखाया है। कैसे स्कूल से दोनों साथ हैं और नेहा हमेशा रोहन को लड़ाई से दूर ले जाती है। दरअसल, नेहा को इस गाने में तीन रूपों में दिखाया गया है। इस गाने में रोहन को नेहा के प्रेमी, पति और बेटे के रूप में दिखाया गया है।
नेहा ने गाने के अनाउंसमेंट से पहले बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की थी। जिसके बाद उनके फैंस को लगने लगा था कि वह प्रेग्नेंट हैं और सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी ने नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत को बधाई देना शुरू कर दिया था। नेहा ने एक बार फिर अपने गाने के प्रमोशन के लिए फैंस को पागल बनाया था। उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर का इस्तेमाल अपने आने वाले गाने के प्रमोशन के लिए किया। नेहा ने अपने और रोहन के गाने नेहू दा व्याह के टाइम पर भी पब्लिसिटी स्टंट किया था। गाने में दोनों की शादी से जुड़ी चीजें दिखाई गई थीं। हालांकि दोनों बाद में शादी के बंधन में बंध गए।