बॉलीवुड अभिनेता – अभिनेत्रियों के डांस के हम दीवाने होते है और खूब तारीफ करते है पर इन डांस मूव्स के पीछे कोरियोग्राफर की मेहनत होती है। बॉलीवुड कई बड़े नामी कोरियोग्राफर है जिन्होंने बड़े बड़े सितारों को सिग्नेचर स्टेप दिए है। आज मशहूर कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े का आज जन्मदिन है, इस मौके पर हम आपको पांच हिट कोरियोग्राफर और उनकी पत्नियों से मिलवा रहे है।
गणेश हेगड़े :
गणेश एक कोरियोग्राफर होने के साथ साथ सिंगर, परफॉर्मर और वीडियो डायरेक्टर भी है। इन्होने लगान फिल्म के लिए कोरियोग्राफी की थी, जो आस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी। गणेश ने 2011 में डिजाइनर और स्टाइलिश सुनन्या से शादी की थी।
रेमो डिसोजा:
बॉलीवुड के सबसे कामयाब कोरियोग्राफर में एक रेमो कई डांस रियलिटी शोज में जज बन चुके है और साथ ही अब फिल्म डायरेक्टर भी बन गए है। इन्होने लिजेल से शादी की, जो पेशे से फैशन डिजाइनर हैं
अहमद खान :
अहमद खान ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म मिस्टर इंडिया में काम किया था और अब ये जाने-माने कोरियोग्राफर होने के साथ साथ खुद एक एक्टर, प्रोड्यूसर भी है। इन्होने मॉडल सायरा खान से शादी की है जो एक प्रोड्यूसर भी है।
गणेश आचार्य :
बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कोरियोग्राफर बीते एक दशक से अपनी शानदार कोरियोग्राफी से फैंस को झुमाते आ रहे है। इन्होने गोविंदा के ज्यादातर गानों की कोरियोग्राफी की है और पद्मावत के खली बली सॉन्ग का डांस भी इन्ही की देन है।
मुदस्सर खान :
युवा कोरियोग्राफर मुदस्सर खान जय हो और बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों में डांस कोरियोग्राफी कर चुके है। इन्होने अभिश्री सेन से शादी की है और अभिश्री भी एक कोरियोग्राफर हैं।