बॉलीवुड सितारों पर नज़र रखना लोगो को बेहद ही पसंद है। वो क्या करते है, कैसे दिखते है, किसके साथ घूमते- फिरते है ये सब इनफार्मेशन फैंस के लिए काफी ज़रूरी है। ऐसे में इस साल किन- किन सेलिब्रिटीज को गूगल पर सबसे ज़्यादा सर्च किया गया अब वो नाम भी सामने आ गए है।
अब साल 2020 की गूगल ट्रेंड्स की टॉप पर्सनैलिटी सर्च की लिस्ट सामने आ गई है। इंडिया में जिन 10 पर्सनैलिटी को सबसे ज़्यादा सर्च किया गया, उनमें से 5 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से हैं। वैसे इस लिस्ट पर कोरोना वायरस साफ़ नज़र आया। दरअसल जिन सितारों को सबसे ज़्यादा सर्च किया गया उनमे वो एंटरटेनर्स शामिल है जिन पर कोरोना का सबसे ज़्यादा असर दिखाई दिया था। आइए आपको बताते है कौन है वो 5 पर्सनैलिटी जिन्हे सबसे ज़्यादा सर्च किया गया।
लिस्ट के मुताबिक तीसरे नंबर पर सिंगर कनिका कपूर हैं। बता दे, कनिका कोविड पॉज़िटिव होने की वजह से सुर्खियों में रही थीं। देश में जब कोरोना की शुरुआत हो रही थी तो कनिका पहली बॉलीवुड सेलेब्रिटी थीं जिन्हें कोविड हुआ था। कनिका पर लापरवाही करने के आरोप लगे थे और उनके ख़िलाफ़ पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज़ हुईं। साथ ही उन्हें ज़बरदस्त ट्रॉल्लिंग का भी सामना करना पड़ा था।
वही, अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। अमिताभ को भी जुलाई में कोरोना हुआ था और वो कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे। इसके अलावा बिग बी केबीसी 12 और अपनी फ़िल्म गुलाबो सिताबों के लिए भी सर्च में रहे।
साल 2020 की सबसे बड़ी खबर अगर कोई रही तो वो थी सुशांत सिंह राजपूत के इस दुनिया से जाने की खबर। सुशांत के केस की सीबीआई जांच चल रही है और इस केस में सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती मुख्यारोपी हैं। जिसके चलते गूगल सर्च में रिया सातवें नंबर पर है।
सुशांत की एक्स- गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे सबसे ज़्यादा सर्च किये गए लोगों की लिस्ट में नौवें पायदान पर रहीं। अंकिता ने सुशांत को न्याय दिलवाने को लेकर सोशल मीडिया के ज़रिए एक ख़ास लड़ाई लड़ी है।
इस लिस्ट में दसवें नंबर पर कंगना रनौत है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव हो गई। उन्होंने नेपोटिज़्म और बॉलीवुड में ग्रुपिज़्म पर तीखे हमले किये थे।
वहीं, देश और समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर वो लगातार अपने बात रख रही है। महाराष्ट्र सरकार से सीधे टकराव और मुंबई में उनके दफ़्तर में बीएमसी द्वारा अवैध निर्माण के आरोप में तोड़फोड़ की घटना के चलते कंगना सुर्खियों में रहीं।