हाल ही में दीपिका पादुकोण ने 2015 की हॉलीवुड हिट ‘The Intern’ की हिंदी रीमेक में काम करने का ऐलान किया है। इस फिल्म में दीपिका पहली बार ऋषि कपूर के साथ काम करने जा रही है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा भी हिट हॉलीवुड सीरीज मैट्रिक्स - 4 में लीड रोल कन्फर्म कर चुकी है। आपको बता दें, ये पहला मौका नहीं है जब बॉलीवुड अभिनेत्रियों की दिलचस्पी हॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दे रही है। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे है, जिनका हॉलीवुड के साथ कनेक्शन रहा है।
1. दीपिका पादुकोण :
फिल्म छपाक के बाद दीपिका ने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है और जानकारी के मुताबिक़ दीपिका, वेटेरन अभिनेता ऋषि कपूर के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘The Intern’ की हिंदी रीमेक में काम करने जा रही है। ये फिल्म साल 2021 तक रिलीज़ हो सकती है।
2.प्रियंका चोपड़ा :
कई हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी प्रियंका चोपड़ा को लेकर हाल ही में खबर आयी है कि वो हिट हॉलीवुड सीरीज मैट्रिक्स - 4 में लीड रोल निभाते हुए दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रियंका हॉलीवुड स्टार केयानु रीव्स के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखाई देंगी।
3. ऐश्वर्या राय :
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय साल 2009 में हॉलीवुड फिल्म पिंक पैंथर - 2 में नजर आयी थी। इस फिल्म में उन्होंने हॉलीवुड स्टार स्टीव मार्टिन और एमिली मोर्टिमर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।
4. मल्लिका शेरावत :
बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार मल्लिका शेरावत ने साल 2005 में हॉलीवुड स्टार जैकी चैन के साथ फिल्म 'द मिथ' में काम किया था। फिल्म में अपने किरदार के लिए मल्लिका ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।
5. परिणीति चोपड़ा :
अपनी कजिन प्रियंका की तरह परिणीति ने भी हॉलीवुड में अपने कनेक्शन बनाने शुरू कर दिए है। परिणीति जल्द हॉलीवुड फिल्म The Girl On The Train की हिंदी रीमेक में लीड रोल निभाती नजर आएंगी।
6. करीना कपूर और काजोल :
करीना और काजोल ने साल साल 2010 में फिल्म ' वी आर द फैमिली ' में काम किया था और बता दें ये फिल्म साल 1998 में आयी हॉलीवुड हिट 'स्टेपमॉम' की हिंदी रीमेक थी।