आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी की भाभी माँ समान होती है और देवर भाभी का रिश्ता होता भी बेहद ख़ास है। बॉलीवुड में भी कई ऐसी देवर भाभी की जोड़ियां है तो इस बात की मिसाल है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सितारों के बारे में बता रहे है जो अपनी भाभी के बेहद करीब है और अपनी माँ के जैसी ही वो इनसे भी प्यार करते है। आईये नजर डालते है इस लिस्ट पर
संजय कपूर और सुनीता कपूर
अनिल कपूर के भाई और अभिनेता संजय कपूर अपनी भाभी सुनीता कपूर को एकदम माँ सामान मानते है और हर पारिवारिक मौके पर वो अपनी भाभी के साथ नजर आते है।
बीते दिनों जब सोनम कपूर की शादी हुई तब भी संजय कपूर अपनी भाभी के साथ ही दिखे थे।
मीरा राजपूत और ईशान खट्टर
शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और उनकी भाभी मीरा राजपूत के आपसी रिश्ते भी काफी बेहतरीन है।
मीरा के आने के बाद कपूर खानदान एक बार फिर एकजुट हो हो गया है और इस की सबसे बड़ी वजह ईशान और मीरा राजपूत का करीब होना है।
रानी मुखर्जी और उदय चोपड़ा
अभिनेत्री रानी मुख़र्जी ने आदित्य चोपड़ा से शादी की है और आदित्य के छोटे भाई उदय चोपड़ा से उनकी काफी अच्छी बनती है।
दोनों काफी चीजें शेयर करते है और पारिवारिक रिश्ते काफी बेहतरीन तरीके से निभा रहे है।
आदित्य रॉय कपूर और विद्या बालन
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर जितना अपने भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर से प्यार करते है उतना ही अपनी भाभी विद्या बालन की भी कद्र करते है।
सोशल मीडिया पर भी विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर की हंसी ख़ुशी की फोटोस काफी शेयर होती रहती है।


Download Android App
Download iOS App











