करण जोहर का प़ॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण 7' लोगों के बीच काफी लाइमलाइट बटोर रहा है। शो के हर एपिसोड में
सेलेब्रिटी की कई तरह की गॉसिप जानने की फैंस को काफी एक्साइटमेंट होती है। शो के
पहले एपिसोड में ऱणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी को देखकर लोगों को तो खूब मजा
आया। शो का हर एक एपिसोड लोगों के एक्साइटमेंट लेवल को और भी बढ़ाता जा रहा है। एक
एपिसोड आने के बाद हर कोई यहीं जानना चाहता है कि शो के अगले एपिसोड में कौन आने
वाला है।
'कॉफी विद करण 7' के हर एक
एपिसोड का लोग बेस्रबी से इंतजार करते रहते है। अगले हफ्ते रक्षाबंधन का त्यौहार
आने वाला है। इसी बीच 'कॉफी विद करण 7' में अपकमिंग एपिसोड रक्षाबंधन स्पेशल होने वाला
है। रक्षाबंधन को देखते हुए शो में बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर भाई बहन की
जोड़ी को शो में गेस्ट के तौर पर बुलाया गया है। इस जोड़ी के नाम को सुनकर अब
फैंस इस एपिसोड का इंतजार कर रहे है।
'कॉफी विद करण 7' के होस्ट करण जोहर ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि शो के रक्षाबंधन स्पेशल एपिसोड में एक्टर अर्जुन कपूर अपनी बहन सोनम कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। अर्जुन कपूर और सोनम कपूर पहले भी इस शो में आ चुके है, लेकिन ऐसा पहली बार होगा कि सोनम कपूर और अर्जुन कपूर साथ में शो में शिरकत करेंगे।
एक्ट्रेस सोनम कपूर प्रेंगनेंट है और जल्द ही मां बनने वाली है। सोनम कपूर ने अपने प्रेगनेंसी फेज में कई फोटोशूट कराएं जिनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी। 'कॉफी विद करण 7' में सोनम पहली बार अपने बेबी बंप के साथ ऑनस्क्रीन नजर आने वाली है। सोनम कपूर ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं है, जो अपनी प्रेग्नेंसी के समय में 'कॉफी विद करण' में नजर आएंगी। इससे पहले 'कॉफी विद करण 5' में एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने बेबी बंप के साथ शो में आ चुकी है। उस वक्त सोनम कपूर ही उनके साथ नजर आई थी।
करण जोहर का शो ‘कॉफी विद करण 7’ लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो के हर एक एपिसोड में
फिल्मी गॉसिप और सेलेब्स की पर्सनल बातें लोगों को एंटरटेन करती रहती है। आखिरी बार शो में
आमिर खान और करीना कपूर नजर आए थे जिसमें करण के कुछ अतरंगी सवालों पर आमिर खान
भड़कते नजर आए। अब पहली बार